सोशल मीडिया का खुमार न ही सिर्फ फिल्मी सितारों को रहता है बल्कि उनके
स्टार किड्स भी इसके खूब दीवाने हैं। ये स्टार किड्स
इंस्टाग्राम की नए सेलेब्रिटी बन गए हैं। चकाचौंध भरी पार्टियों से लेकर खूबसूरत लोकेशन्स पर वैकेशन की तस्वीरों पर खूब लाइक्स आते हैं।
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या अब थोड़े पुराने हो चले हैं, मिलिए इंस्टाग्राम के नए सितारों से...
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी में पढ़ती हैं। वह इंस्टाग्राम पर इतनी फेमस हैं कि बॉलीवुड से उन्हें अक्सर फिल्मों को ऑफर आते रहते हैं।
चंकी पांडे की भतीजी अलाना पांडे भी इंस्टाग्राम पर किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। उनके 83 हजार फॉलोअर्स हैं। अपनी पार्टी और कपड़ों की वह अक्सर तस्वीरें डालती रहती हैं।
अलाना के भाई अहान पांडे के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अहान ने हाल ही में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के लिए रैंप वॉक की थी जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ था।
आलिया कश्यप निर्देशक अनुराग कश्यप की जान हैं। आलिया अक्सर अपनी बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर के साथ पार्टी की तस्वीरें डालती रहती हैं। उनक स्टाइल स्टेटमेंट किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है।