बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा हाल ही में
मुंबई के कुर्ला में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुई । बता दें कि
नीतू इस इवेंट में अपनी
रिवीलिंग ड्रेस पहनकर पंहुची। यहां मौजूद लोगों ने जब नीतू की ड्रेस देखी तो उनकी आंखे शर्म से झुक गई। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू ने इस इवेंट के लिए एक चमचमाते हुए गाउन का चुनाव किया।
ये गाउन इतना रिवीलिंग था कि इसमें नीतू की टांगे और डीप नेक साफ दिखाई दे रहा था। इतना ही नहीं नीतू ने चेहरे पर काफी मेकअप भी लगाया हुआ था। जो कि बेहद अजीब लग रहा था।
ये भी पढ़ें- ईवेंट में रिवीलिंग ड्रेस पर मचे बवाल से यूं भड़की सोनम कपूर
गौरतलब है इससे पहले भी नीतू को एक नहीं बल्कि दो बार मयूर गिरोतरा के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड के रेड कार्पेट के लिए गाउन पहनें देखा गया है। उस समय नीतू ने कढ़ाई किया हुआ मखमल के कपड़े वाला गाउन पहना हुआ था। इस गाउन के साथ नीतू ने किसी तरह की कोई ज्वैलरी नहीं पहनी हुई थी।