फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सूरज पंचोली इतने बड़े स्टार नहीं कि मैं उनके साथ काम करूं'

Fri, 30 Dec 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
'Mohenjo Daro' fame Pooja Hegde denies working with Sooraj Pancholi
ऐसा बेहद कम ही होता है जब एक नए एक्टर को मंझे हुए कलाकार या बड़े स्टार के साथ काम करने का मौका मिले और वो भी अपनी पहली ही फिल्म में लेकिन पूजा हेगड़े को ये मौका मिला। उन्हें ऋतिक रोशन जैसे बड़े स्टार के साथ फिल्म 'मोहेनजो दारो' में काम करने का मौका मिला।

'इतना बड़ा स्टार नहीं कि मैं उसके साथ काम करूं'

'Mohenjo Daro' fame Pooja Hegde denies working with Sooraj Pancholi
लेकिन ना जाने अब उन्हें क्या हो गया है कि अब वो सिर्फ बड़े स्टार के साथ ही काम करना चाहती हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने एक फिल्म में सूरज पंचोली के साथ काम करने से मना कर दिया है।

'इतना बड़ा स्टार नहीं कि मैं उसके साथ काम करूं'

'Mohenjo Daro' fame Pooja Hegde denies working with Sooraj Pancholi
स्पॉटबॉय डॉट कॉम के मुताबिक, पूजा हेगड़े ने साफ साफ कह दिया है कि सूरज पंचोली इतने बड़े स्टार नहीं हैं कि वो उनके साथ काम करें। पूजा का ये कमेंट काफी चौंकाने वाला है। शायद वो ये भूल गई हैं कि अपनी पहली फिल्म में उन्होंने एक बड़े स्टार के साथ काम किया और सबसे बड़ी बात उनकी वो फिल्म चली भी नहीं। ऐसे में सूरज पंचोली जैसे हीरो के साथ काम करने से मना करना थोड़ा हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'इतना बड़ा स्टार नहीं कि मैं उसके साथ काम करूं'

'Mohenjo Daro' fame Pooja Hegde denies working with Sooraj Pancholi
सूरज पंचोली ने सलमान खान की फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। माना कि सूरज पंचोली पहले किन्ही कारणों से खूब विवादों में रहे लेकिन अब वो उससे उबरने की कोशिशों में हैं और इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रहे हैं। खुद सलमान का उनको सहयोग मिल रहा है। ऐसे में पूजा हेगड़े का ये बयान देखकर लग रहा है कि शायद उनके मन में ये धारणा घर कर गई है कि इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए बड़े स्टारों का सहारा जरूरी है।
विज्ञापन

'इतना बड़ा स्टार नहीं कि मैं उसके साथ काम करूं'

'Mohenjo Daro' fame Pooja Hegde denies working with Sooraj Pancholi
हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर पता ही चल जाएगा लेकिन देखना ये होगा कि ये वाकया अब क्या मोड़ लेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed