फिल्म 'मोहब्बतें' से फेमस होने वाली किम शर्मा ने कुछ समय पहले अपने पति अली पंजानी से तलाक ले लिया। इससे पहले वो पति के साथ विदेश में रह रही थीं। तलाक के बाद मुंबई आ गईं और काम ढूंढने लगीं।
चोरी-छिपे इस करोड़पति डिजाइनर को डेट कर रहीं किम शर्मा, यूं खुला राज
अब वो जावेद जाफरी के साथ मिलकर उनकी कंपनी इंडियन डॉक्यूमेंट्री फाउंडेशन के प्रोग्राम 'गुड पिच इंडिया' के लिए काम कर रही हैं। हाल ही में किम अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं।
खबर है कि किम फैशन डिजाइनर और करोड़पति बिजनेसमैन अर्जुन खन्ना को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले दोनों को साथ देखा गया था लेकिन किम ने अपने लिंकअप को गलत बताया था।
लेकिन हाल ही में अर्जुन खन्ना और किम की तस्वीरें आईं हैं। दोनों की ये तस्वीरें इटली की हैं। दोनों ने अपने-अपने अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं। इससे पता चल रहा है कि दोनों साथ में इटली में वैकेशन मना रहे हैं।
#rome #italy #summer #breakfast
A post shared by Arjun Khanna (@arjun_khanna) on
दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग फोटो शेयर की हैं। लेकिन समझने वाले ये समझ गए हैं कि दोनों एक साथ इटली में हैं। किम की वजह से अर्जुन और उनकी पत्नी शेफाली के बीच अनबन भी हुई थी।