बॉलीवुड गलियारों में कल से कृतिका का नाम हर तरफ गूंज रहा है। ये एक ऐसी लड़की थी जो मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने के लिए पहुंची थी। स्ट्रगलिंग मॉडल और एक्ट्रेस कृतिका ने अभी अपने सपनों की उड़ान भरी ही थी कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
खुलासाः 24 साल की कृतिका पहले से थी शादीशुदा, डिप्रेशन की वजह से लेती थी ड्रग्स
हरिद्वार की रहने वाली 24 साल की कृतिका की लाश उनके अंधेरी अपार्टमेंट में सड़ी गली हालत में मिली। कृतिका के बारे में अब कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, दो साल पहले जब वो मुंबई के वीरा देसाई अपार्टमेंट में रहती थीं तो एक बार उन्होंने अपनी बालकनी से कूदने की धमकी थी।
खुलासाः 24 साल की कृतिका पहले से थी शादीशुदा, डिप्रेशन की वजह से लेती थी ड्रग्स
इस घटना से डरकर बिल्डिंग के लोगों ने कृतिका के परिवार और कास्टिंग डायरेक्टर अंकित शर्मा को बुला लिया था। कास्टिंग डायरेक्टर अंकित शर्मा कृतिका के रिश्तेदार हैं। कृतिका की मौत की खबर सुन अंकित ने बताया, 'कृतिका ड्रग्स लेती थी। इसी के चलते उसने अपने घर की बालकनी से कूदने की धमकी दी थी।'
खुलासाः 24 साल की कृतिका पहले से थी शादीशुदा, डिप्रेशन की वजह से लेती थी ड्रग्स
हाउसिंग सोसाइटी ने अंकित को कॉल करके बुलाया था। सही समय पर पहुंचने से अंकिता की जान बच गई थी। अंकित ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। अंकित ने बताया, 'कृतिका ने एक बार मुझसे कहा था कि उसकी शादी हो चुकी है लेकिन वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी। इसलिए उसने तलाक ले लिया। लेकिन कभी उसने अपने पति का नाम नहीं बताया।'
खुलासाः 24 साल की कृतिका पहले से थी शादीशुदा, डिप्रेशन की वजह से लेती थी ड्रग्स
अंकित ने अपने और कृतिका के व्हाट्स ऐप मैसेज भी दिखाए। जिसमें कृतिका ने कहा था कि वो बिलकुल ठीक हैं। लेकिन अपने करियर को लेकर उन्हें हमेशा चिंता में रहती है। पुलिस के अनुसार, कृतिका की बॉडी पर कई चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसकी पहले पिटाई की गई और फिर मर्डर कर दिया गया।