आजकल
फिल्मी सितारों अपने फैंस के साथ कुछ खासे नाराज चल रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही
आलिया भट्ट अपने फैंस पर चिल्ला पड़ी थीं जिसके कारण उनका एक फैन रो पड़ा था। अब
कैटरीना कैफ के एक फैन को भी कुछ ऐसे ही हालातों का सामना करना पड़ा।
स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार कैटरीना के एक फैन को उनके ड्राइवर ने थप्पड़ मारा दिया। कैट मुंबई में अपने डॉक्टर से मिलने गईं थीं जहां से लौटते हुए उनके इस फैन ने उनसे एक सेल्फी की गुजारिश की।
कैट के इस फैन ने उनका पीछा उनके घर तक किया। जब कैट की गाड़ी बिल्डिंग के अंदर चली गई तब भी वो फैन वहीं खड़ा रहा और उनसे साथ सेल्फी खिंचवाने की जिद करता रहा। वह वहां खड़ा होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
तभी कैट के ड्राइवर ने आकर उसे एक जोर का थप्पड़ मार दिया और जाने को कहा। ड्राइवर की इस हरकत से फैन रो पड़ा और वहां से चला गया।
कैटरीना अपने फैंस के साथ काफी फ्रेंडली रहती हैं लेकिन शायद इस बार तस्वीर खिंचवाने का उनका मूड नहीं था। वहीं कुछ फैंस भी कभी-कभी सारी हदें पार कर देते हैं।