एकता कपूर की वेब सिरीज 'रागिनी एमएमएस' अपने बोल्ड सीन की वजह से चर्चा में है। फिल्म का फर्स्ट लुक, पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुके हैं। करिश्मा शर्मा ने जमकर फिल्म में बोल्डनेस दिखाई है।
फिल्म की स्टोरी रिया सेन और करिश्मा के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन करिश्मा लीड रोल में हैं। हाल ही में करिश्मा ने एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में फिल्म और अपने किरदार के बारे में कई बातें बताईं।
पढ़ें- हिंदी दिवसः शुद्ध हिंदी में बोले गए ये डायलॉग्स, दर्शकों ने खूब लगाए ठहाके
करिश्मा ने बताया कि इस सिरीज में हॉरर, सेक्स और ड्रामा है। इस सिरीज के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। इससे पहले भी वो एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। करिश्मा ने 'पवित्र रिश्ता' से टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'प्यार का पंचनामा' और वेब सिरीज 'लाइफ सही है' में काम कर चुकी हैं।
पढ़ें- कंगना ने इवेंट में पहने 2 लाख रुपए के कपड़े, ड्रेस देखकर मुंह से निकल पड़ेगा 'उफ्फ'
सिरीज में बोल्ड के बारे में बताते हुए करिश्मा ने कहा, 'टीवी में इतनी बोल्डनेस दिखाने की आजादी नहीं है। डिजिटल में इसकी आजादी है। एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स वेब के जरिए अपनी भावनाएं अच्छे से व्यक्त कर सकते हैं।'
अपने इंटीमेट सीन के बारे में करिश्मा ने बताया, 'हमें वही करना होता है जो डायरेक्टर करना होता है। ये हमारे काम का ही हिस्सा है। हम रियल लाइफ में भी इंटीमेट होते हैं इसलिए कैमरे के सामने ये करने में मुझे कुछ भी गलत नहीं लगता है। मैं ऐसे सीन में कंफर्टेबल रहती हूं।'