मलाइका अरोड़ा को अपने पति
अरबाज से अलग हुए काफी वक्त हो चुका है लेकिन लगता है वो अब वापस से खान परिवार में लौटना चाहती हैं। ये हम नहीं, उनकी तस्वीरें कह रही हैं। हाल ही में मलाइका पूरे
खान परिवार के साथ मालदीव में अर्पिता खान के बेटे का जन्मदिन मनाते दिखीं।
2 of 6
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा
सिर्फ मलाइका ही नहीं, उनकी बहन अमृता और उनके पति भी इस जश्न में शामिल हुए थे। मलाइका इस दौरान काफी मस्ती करती दिखीं। अपनी कई तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।
तस्वीरों से लग ही नहीं रहा है कि मलाइका और अरबाज के बीच कभी दूरियां आई थीं। मलाइका तो यहां आ कर इतनी खुश लग रही थीं कि उन्होंने अपना स्टाइल भी मस्तमौला बना लिया था।
4 of 6
मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और अर्पिता खान शर्मा
और सिर्फ अरबाज ही नहीं, मलाइका तो अरबाज की बहन अर्पिता के साथ भी काफी क्लोज लग रही थीं। ये बात तो सभी को पता है कि मलाइका और अर्पिता की एक वक्त बिलकुल भी नहीं बनता थी और इसका कारण और कोई नहीं, बल्कि अर्जुन कपूर थे।
5 of 6
मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और अर्पिता खान शर्मा
आपको बता दें कि मलाइका ने अभी तक अपने नाम से खान सरनेम भी नहीं हटाया है। उनके इंस्टाग्राम पर उनका नाम अभी भी मलाइका अरोड़ा खान ही लिखा है।