{"_id":"598fb2a54f1c1bfe538b4cbb","slug":"independence-day-2017-how-indian-film-industry-became-the-biggest-in-world-leaving-hollywood-behind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है हमारे पास, सीधी बात नो बकवास !","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है हमारे पास, सीधी बात नो बकवास !
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री वो जगह है जिसने सिनेमा के फैंस को कई उम्दा सितारे और कई यादगार फिल्में दी हैं। 100 दशक से भी पुराना ये सिनेमा आज पूरी दुनिया में अपनी फिल्मों के लिए मशहूर है। आजादी के 70 सालों में कितना बदला है भारतीय सिनेमा और कैसे बन गया ये दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री, जानिए-
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री
साल 1913 में राजा हरिश्चंद्र फिल्म से शुरू हुई भारतीय फिल्म इंडस्ट्री आज 104 साल की हो चुकी है। आजादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव देखने को मिले। 1947 के बाद फिल्ममेकर्स ने सामाजिक मुद्दों को उजागर करती हुई फिल्मों का अधिक निर्माण किया। राज कपूर की आवारा (1951), जागते रहो (1956), गुरू दत्त की प्यासा (1957) और कागज के फूल (1959) और बिमल रॉय की सुजाता (1959) और बंदिनी (1963) उन चुनिंदा फिल्मों में से कुछ हैं। इन सभी फिल्मों ने न केवल भारत की तब सामाजिक दिशा दिखाई, बल्कि अपने समय से आगे की सोच को भी बड़े पर्दे पर उकेरा।
पढ़ें: इन भारतीय फिल्मों के आगे बौनी पड़ गईं हॉलीवुड मूवीज
पढ़ें: इन भारतीय फिल्मों के आगे बौनी पड़ गईं हॉलीवुड मूवीज
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री
वो 50-60 का ही दौर था जब सिनेमा को उसके सुपरस्टार मिले। राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, देव आनंद जैसी शख्सियतें इसी दौर की देन हैं। बॉलीवुड की छांव में धीरे-धीरे रिजनल सिनेमा भी बढ़ना लगा। तमिल, तेलुगू, बंगाली, भोजपुरी, मराठी, गुजराती, मलयाली, आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इन सभी भाषाओं में फिल्में बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री
भारत में लगभग सभी प्रदेशों की अपनी फिल्म इंडस्ट्री है। हर साल भारत लगभग 1500-2000 फिल्में प्रोड्यूस करता है जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री बनाते हैं। भारतीय फिल्मों की रीच आज कल पूरी दुनिया में है। यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और मीडिल ईस्ट भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा बाजार है।
पढ़ें: Independence day: 'बाहुबली' ही नहीं इन फिल्मों ने भी देश-विदेश में रचा इतिहास
पढ़ें: Independence day: 'बाहुबली' ही नहीं इन फिल्मों ने भी देश-विदेश में रचा इतिहास
विज्ञापन
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री
हॉलीवुड की फिल्में भले ही अपने अलग सब्जेक्ट और बड़-बड़े सेट के लिए जानी जाती हैं लेकिन फिल्म प्रोडक्शन के मुकाबले वो आज भी हमसे पीछे है। भारतीय सितारे के फैंस पूरी दुनिया में हैं। 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान पैसों के मामले में हॉलीवुड के टॉम क्रूज और टॉम हैंक्स को भी पीछे छोड़ते हैं। वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। वहीं अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रजनीकांत भी विदेशों में भारत की शान हैं।