सूरज बड़जात्या की फिल्म
'हम आपके हैं कौन' को रिलीज हुए आज पूरे 23 साल हो गए हैं। 1994 में रिलीज हुई ये फिल्म 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में से एक रही जिसमें
माधुरी दीक्षित और
सलमान खान लीड रोल में थे।
इनके अलावा रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, अनुपम खेर, आलोक नाथ जैसे कई दिग्गज कलाकार थे, लेकिन आज ये सारे कलाकार कहां हैं और क्या कर रहे हैं, जानते हैं आप ?
आइए जानते हैं कि इस फिल्म की स्टार कास्ट इतने सालों बाद कहां है और सभी कैसे दिखते हैं।
'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित ने निशा नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिससे बाद में प्रेम यानि सलमान खान को प्यार हो जाता है। इस फिल्म में माधुरी को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद कई और फिल्मों में माधुरी ने काम किया और स्टारडम की नई ऊंचाईयां छूईं और आज वो अपनी एक डांस अकेडमी चला रही हैं। हालांकि कभी-कभी वो टीवी पर भी दिख जाती हैं।
सूरज बड़जात्या के प्रेम यानि सलमान खान तो आज बड़े स्टार हैं। उनका स्टारडम आज इस लेवल पर पहुंच चुका है कि नाम से ही फिल्में चल जाती हैं।
फिल्म में सलमान की भाभी पूजा का रोल निभाने वाली रेणुका शहाणे इस फिल्म के जरिए सभी के दिलों में बस गईं थीं। इस फिल्म में जब उनकी मौत दिखाई गई तो उनके फैंस भी भावुक हो गए थे...और आज रेणुका शहाणे अपनी शादीशुदा जिंदगी और घर-परिवार में बिजी हैं। उन्होंने एक्टर आशुतोष राणा से शादी की। वैसे बीच-बीच में वो कुछ-एक फिल्में करती रही हैं। 2014 में वो इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में नजर आईं।
'हम आपके हैं कौन' में सलमान के बड़े भाई का रोल निभाया था एक्टर मोहनीश बहल ने। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। हालांकि उन्होंने बाद में टीवी पर भी काम किया, लेकिन आज भी उनकी जद्दोजहद जारी है। अब उनकी बेटी भी फिल्मों में आने की तैयारी कर रही है।