बिग बॉस के सीजन 11 में एक ऐसी खतरनाक बाला की एंट्री होने वाली है, यकीनन आप डांसर
सपना चौधरी को भूल जाओगे। इस बाला की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। बहुत जल्द शो के मेकर्स प्रियांक और अर्शी खान के बारे में चौंकाने वाले खुलासे करने वाली एक्ट्रेस को घर में लाने की तैयारी में हैं...
घर में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री में कुछ खास ना कर पाने वाली ढिचैंक पूजा के बाद अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ जल्द ही घर में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। मेकर्स ऐसा शो को मसालेदार बनाने के लिए कर रहे हैं।
बता दें कि गहना अब तक अर्शी खान, प्रियांक शर्मा, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता को लेकर विवादित बयानबाजी कर चुकी हैं। लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि गहना के घर में जाने के बाद कैसा माहौल बनता है।
अर्शी के बारे में गहना ने ये खुलासा किया था कि उन पर 10 क्रिमिनल केस लंबित हैं। इतना ही नहीं गहना ने अर्शी की शादी को लेकर भी खुलासे किये थे। गहना ने कहा था कि फिल्म में काम करने के लिए अर्शी ने एक 50 साल के व्यक्ति से चुपचाप शादी रचा ली थी।
गहना ने बिग बॉस के घर में मौजूद प्रियांक शर्मा पर भी बयान दिए। उन्होंने प्रियांक शर्मा को बाइसेक्सुअल बताया था। इसके अलावा गहना ने विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे को लेकर भी कहा कि वह दोनों रिलेशनशिप में रह चुके हैं।