20 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र का चार्म आज भी बरकरार है। 82 की उम्र में भी धर्मेंद्र अपने बेटों से ज्यादा फेमस हैं। देओल खानदान में धर्मेंद्र ऐसे पहले और आखिरी शख्स हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया था। जी हां, इस फिल्म का नाम है 'शालीमार'। इसका इंग्लिश वर्जन विदेश में रिलीज किया गया था।
इस हॉलीवुड फिल्म के स्टार रह चुके हैं धर्मेंद्र, रात 2.30 बजे उठ इंग्लिश बोलने की करते थे प्रैक्टिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टर कृष्णा शाह की फिल्म 'शालीमार' का इंग्लिश वर्जन 'Raiders of the Sacred Stone' था। इसके हिंदी वर्जन में हॉलीवुड स्टार्स जैसे Rex Harrison, John Saxon, Sylvia Miles थे। साथ ही धर्मेंद्र, जीनत अमान और शम्मी कपूर लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की गई थी।
पढ़ें- डायरेक्टर ने धोखा देकर शूट कर ली थी धर्मेंद्र की अडल्ट फिल्म, सनी देओल ने इस तरह लिया था बदला
भारत में ये फिल्म 'शालीमार' के नाम से रिलीज हुई थी। तब सभी हॉलीवुड एक्टर्स के डायलॉग्स की हिंदी में डबिंग हुई। वहीं विदेश में यही फिल्म 'Raiders of the Sacred Stone' नाम से रिलीज हुई थी। तब सभी बॉलीवुड स्टार्स के डॉयलॉग की इंग्लिश में डबिंग की गई। भारत में तो ये फिल्म हिट रही थी लेकिन हॉलीवुड के दर्शकों ने इसे पसंद नहीं किया था।
पढ़ें- 60 सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, देओल परिवार ने आज तक सामने नहीं आने दी तस्वीरें
कृष्णा शाह की ये सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी। अभी तक तो फिल्म 'बाहुबली' के लिए ही सुना गया था कि शूटिंग के दौरान सेट पर मोबाइल बैन कर दिए गए थे। लेकिन 1978 में आई इस फिल्म के सेट पर भी किसी को फोन पर बात करने की इजाजत नहीं थी। टाइट सिक्योरिटी के अंदर ही शूटिंग चलती थी।