बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं जो खुद तो सुपरस्टार हैं लेकिन उनके भाई-बहन या तो फटेहाल स्थिति में हैं या फिर गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं। ऐसे ही दो एक्टर हैं जिन्होंने खुद तो फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया लेकिन उनके छोटे भाई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान तक कायम नहीं कर पाए। ये एक्टर हैं आमिर खान और सनी देओल, जिनके भाई फैजल खान और बॉबी देओल आज भी फिल्मों में कदम जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
इन दो एक्टरों ने कमाया स्टारडम लेकिन छोटे भाई हो गए गुमनाम
आमिर खान आज जहां बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं वहीं उनके छोटे भाई फैजल खान इंडस्ट्री में ठीक से अपने कदम भी नहीं जमा सके। फैजल में किसी बात की कोई कमी नहीं थी। अच्छा-खासा चेहरा और गुड लुक्स सब था लेकिन शायद अच्छी किस्मत नहीं। ऐसा नहीं है कि फैजल को फिल्में नहीं मिलीं। फिल्में तो उन्हे मिलीं..अपने भाई आमिर के साथ भी उन्होंने 'मेला' और ' जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्में कीं, लेकिन किस्मत उन पर उस कदर मेहरबान नहीं हुई जैसी कि आमिर पर।
इन दो एक्टरों ने कमाया स्टारडम लेकिन छोटे भाई हो गए गुमनाम
एक तरफ आमिर का स्टारडम दिनोंदिन बढ़ता जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ फैजल खान का करियर लुढ़क रहा था। एक वक्त ऐसा भी आया जब फैजल खान को फिल्में मिलना तक बंद हो गईं। इसी दौरान वो मानसिक बीमारी का भी शिकार हो गए और चुपचाप घर से भाग गए। लेकिन सालों बाद जब वो लौटे तो उन्होंने आमिर पर ये इल्जाम लगाकर सभी को चौंका दिया कि आमिर उन्हें पागल करने की दवाई दे रहे हैं और उन्हें घर में कैद करके रखा था। जबकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी। बड़ी विडंबना है कि एक सुपरस्टार का भाई होने के बावजूद भी फैजल फिल्म इंडस्ट्री में आज भी गुमनाम ही हैं।
इन दो एक्टरों ने कमाया स्टारडम लेकिन छोटे भाई हो गए गुमनाम
कुछ ऐसा ही किस्सा बॉबी देओल का है। फैजल खान की तरह बॉबी देओल भी फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता धर्मेंद्र अपने जमाने के सुपरस्टार रहे तो वहीं उनके भाई सनी देओल ने भी फिल्म इंडस्ट्री में खूब स्टारडम कमाया। लेकिन उनके जैसी किस्मत बॉबी देओल की नहीं रही। हालांकि बॉबी देओल की पहली फिल्म 'सोल्जर' काफी हिट रही और इसमे उनके हेयरस्टाइल ने तो नया ट्रेंड ही शुरु कर दिया था। लेकिन वो वैसा स्टारडम हासिल नहीं कर पाए जैसा उनके भाई सनी देओल और पिता धर्मेंद्र को मिला।
इन दो एक्टरों ने कमाया स्टारडम लेकिन छोटे भाई हो गए गुमनाम
अपने करियर में बॉबी देओल ने 'सोल्जर' के अलावा 'गुप्त', 'और प्यार हो गया' जैसी कई हिट फिल्में दीं। लेकिन शायद स्टार वाले रोल करने का जुनून ही बॉबी देओल के करियर को ले डूबा। खुद बॉबी देओल को भी इसका अहसास नहीं हुआ कि कब उनका करियर डूब गया और वो बॉलीवुड में गुमनाम हो गए।