{"_id":"59c27ca04f1c1b38688b569a","slug":"birthday-special-badman-gulshan-grover-s-63rd-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: इंडस्ट्री के 'बैडमैन' हैं गुलशन ग्रोवर, कटरीना कैफ के साथ कर चुके हैं इंटीमेट सीन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: इंडस्ट्री के 'बैडमैन' हैं गुलशन ग्रोवर, कटरीना कैफ के साथ कर चुके हैं इंटीमेट सीन
टीम डिजिटल
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
बॉलीवुड के बैडमैन यानि गुलशन ग्रोवर का आज जन्मदिन है। उन्हें इंडस्ट्री के 'बैडमैन' का दर्जा हासिल है। वे कटरीना कैफ तक के साथ इंटीमेट सीन तक कर चुके हैं। आगे जानें, गुलशन ग्रोवर के बारे में खास बातें...
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
मौजूदा समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने गुलशन ग्रोवर की फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में थे। जानें, इस फिल्म के हॉट शो के फिल्मांकन के दौरान क्या हुआ था...
बैडमैन गुलशन ग्रोवर
- फोटो : ANI
कैटरीना कैफ-गुलशन ग्रोवर की फिल्म 'बूम' इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी स्पॉटलाइट में रही थी। फिल्म में कैटरीना ने गुलशन ग्रोवर के साथ कई बोल्ड सीन्स दिए थे। गुलशन ग्रोवर ने अपने इंटरव्यू में फिल्म के बिहाइंड द इंटीमेट सीन्स पर खुलकर बात की। गुलशन ने बताया है कि मुझे फिल्म में कैटरीना के साथ रोमांटिक सीन्स करने थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी थे जिनके सामने हमें ये इंटीमेट सीन्स देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
वैसे, गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड के ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्हें किसी भी तरह के सींस से कोई परहेज नहीं हुआ..फिर चाहें वो हीरोइन के साथ जबरदस्ती का सीन हो..रेप सीन हो या फिर एक्शन सीन...पर एक सीन था जिसने गुलशन ग्रोवर के चेहरे की हवाइयां उड़ा दी थीं और वो शर्म के मारे पानी पानी हो गए थे। ये सीन था फिल्म 'बूम' का जिसमें कैटरीना कैफ और उन्हें किस करना था।
विज्ञापन
gulshan grover
बॉलीवुडआजकल डॉट कॉम के मुताबिक, सीन में कैटरीना और गुलशन ग्रोवर को किस करना था, लेकिन वो किस ढंग से हो नहीं पा रहा था। रीटेक पर रीटेक हो रहे थे लेकिन निर्देशक को किस का वो परफैक्ट शॉट नहीं मिल पा रहा था जैसा वो चाहता था।