बिग बॉस के हर सीजन में लव स्टोरी बनी। अश्लील बातें और किसिंग सीन अंधेरे में हुए, लेकिन इस बार तो
अश्लीलता की हदें पार हो गई हैं। अब तो दिन में न सिर्फ किसिंग सीन दिखाई दे रहे हैं, बल्कि बिग बॉस 11 में उसे मसाला लगाकर प्रसारित भी किया जा रहा है।
बात हो रही है पुनीश और बंदगी की जोड़ी की। एक सप्ताह पहले तक पहले ये जोड़ी रात को एक बैंच पर दिखती थी। पुनीश बंदगी के बालों को सहलाते दिखाई देते हैं। बीते दो दिन से दोनों एक ही बिस्तर पर नजर आ रहे हैं। वीकेंड के वार में सलमान खान ने बंदगी और पुनीश का लिपलॉक सीन दिखाया।
बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने एक बार तो सारी हदें पार कर दीं। हुआ यूं कि एक दिन पहले एक दूसरे के करीब आने के लिए कैमरे से बचने के लिए बंदगी और पुनीष बॅाथरूम में जा रहे थे। कैमरे को अपनी ओर मुड़ता देख दोनों अपने बिस्तर पर आ गए। सलमान ने इस मामले में फटकार भी लगाई थी।
बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा के इसी एपिसोड की ओर इशारा करते हुए सलमान ने कहा कि ऐसा कदम उठाने से पहले ये सोचना चाहिए कि वो नेशनल टेलीविजन के एक शो का हिस्सा हैं। घर के हर कोने में कैमरा लगा है, फिर भी उन्होंने ऐसा काम कर डाला जिसे देखने के बाद वे खुद भी असहज होंगे।
अब तो पुनीश शर्मा के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिन में भी किसी भी समय बंदगी को बाहों में भर लेते हैं और उसके गालों पर किस करते रहते हैं। इससे दर्शक काफी नाराज हुए। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, चैनल से गुजारिश है कि शो में इस तरह की गंदगी ना दिखाएं।'