टीवी सीरियल 'बेहद' में माया का किरदार निभा रहीं
जेनिफर विंगेट आजकल खूब चर्चा में हैं। एक तो सीरियल में जल्द ही उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा। दूसरा ये कि अब जेनिफर को इस
सीरियल के लिए अपने को-स्टार्स से कई ज्यादा पैसे मिलेंगे।
जेनिफर पहले इस सीरियल के लिए 80-85 हजार रुपये लेती थीं लेकिन मेकर्स ने अब उनके पैसे बढ़ा दिए हैं। शो के प्रोड्यूसर्स उनकी परफॉर्मेंस से इतने खुश हैं कि उन्होंने जेनिफर की फीस बढ़ाकर 1 लाख कर दी है। इतना ही नहीं, मेकर्स ने उन्हें अपने अगले शो में हर्षद चोपड़ा के ऑपोजिट साइन भी कर लिया है।
जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र से की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली 'कसौटी जिंदगी की' से। इसमें जेनिफर ने प्रेरणा और अनुराग बसु की बेटी स्नेहा का किरदार निभाया था और इसी के बाद से वो हर घर की फेवरेट बेटी बन गई थीं।
'कसौटी जिंदगी की' के सेट पर उनकी मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से हुई। इसके बाद करण उनके साथ 'दिल मिल गए' में भी नजर आए। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और 2012 में ये शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि इनकी ये शादी ज्यादा नहीं टिक पाई और दो साल में ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
इसके बाद करण ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली। हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर जेनिफर ने सभी का धन्यवाद देते हुए एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो को करण की पत्नी यानि बिपाशा बसु ने लाइक किया हुआ है।