'बाहुबली' में दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली अनुष्का शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने अनुष्का को अपनी फिल्म के लिए एक रोल ऑफर किया था। लेकिन अनुष्का ने करण जौहर का ये ऑफर ठुकरा दिया है।
प्रभास के लिए अनुष्का ने लिया इतना बड़ा फैसला, कहीं दांव पर ना लग जाए करियर
इंडिया टुडे के अनुसार, अनुष्का को जो रोल ऑफर किया गया उससे वो खुश नहीं थीं। इसके अलावा इस रोल को ठुकराने की एक और वजह सामने आई है। करण अुनष्का को अपनी फिल्म में लेने के लिए उत्सुक थे।
पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड पर यूजर ने किया आपत्तिजनक कमेंट- 'मुझे याद है वो रात जब हम दोनों...'
जब अनुष्का को ये रोल ऑफर किया गया तो उन्होंने इस बारे में प्रभास से बात की। इसलिए ऐसा हो सकता है कि प्रभास के कहने पर ही अनुष्का ने ये फिल्म रिजेक्ट की हो। बता दें कि इससे पहले अनुष्का को फिल्म 'तमाशा' भी ऑफर हुई थी।
पढ़ें- रणवीर के पैरेंट्स के सामने साड़ी नहीं संभाल पाईं दीपिका, होटल में सबके सामने सरक गई
लेकिन उन्हें फिल्म में अपना रोल पसंद नहीं आया था। अनुष्का ने ये फिल्म भी ठुकरा दी थी। इसी तरह अनुष्का ने बॉलीवुड के कई ऑफर रिजेक्ट किए हैं। अनुष्का को रोहित शेट्टी ने गोलमाल अगेन और सिंघम ऑफर की थी। रोल से संतुष्ट ना होने की वजह से अनुष्का ने इन फिल्मों में काम नहीं किया था।
कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी कि करण जौहर प्रभास को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन प्रभास ने इसके लिए करण से 20 करोड़ रुपए मांगे थे। इसके बाद करण ने उन्हें कास्ट करने से मना कर दिया था।