अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल की लोकप्रियता भले ही उस दौर की हीरोइनों जितनी न हुई हो लेकिन सिद्घार्थ और मेरा नाम जोकर की ये तस्वीरें आज भी जेहन में जिंदा हैं।
1970 में राज कपूर में रिलीज हुई मेरा नाम जोकर में सिमी ग्रेवाल का रोल इतना लंबा तो नहीं था लेकिन कहीं न कहीं न कहीं वह कहानी के आधार बिंदू पर घूमती थीं। खेत में कपड़े बदलने का सीन हिंदी सिनेमा का सबसे चर्चित दृश्यों में से एक है।
शशिकपूर के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म सिद्घार्थ बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। फिल्म में उन्होंने कई अंतरंग दृश्य देने के साथ एक लगभग न्यूड सीन भी किया था।
व्यवसायिक रूप से भले ही यह फिल्म सफल न रही हो लेकिन फिल्म के विषय और उसके ट्रीटमेंट पर खूब चर्चा हुई।
उस दौर में जब नायिकाएं साड़ी पहनती थीं और पर्दे पर किस दिखाना भी एक अपराध के दायरे में था उस दौर में सिमी ग्रेवाल ने इस तरह की भूमिकाएं कीं।