फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

योगी आदित्यनाथ की इन 5 आदतों को अपनाकर आप भी हो सकते हैं सफल

Mon, 20 Mar 2017 09:44 AM IST
amarujala.com - पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com - पूर्णिमा आचार्य Updated Mon, 20 Mar 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
By adopting these 5 habits of Yogi Adityanath you can be successful

भारतीय जनता पार्टी की करीब एक हफ्ते से ज्‍यादा चली हलचल के बाद विधायक दल की बैठक में गोरक्षपीठ के महंत 'योगी आदित्‍यनाथ' के नाम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की मुहर लग गई है। आज वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस पर योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि वो अपने आत्मविश्वास और अनुशासन के बल पर यूपी का विकास करेंगे।



आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ को अपने आत्म अनुशासन पर बहुत भरोसा है। उनका मानना है कि उनकी जीत के पीछे उनकी अनुशासित जिंदगी का बहुत बड़ा हाथ है। वो अपना पूरा दिन कुछ बंधे हुए नियमों पर चलाते हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से आपको जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। आइए आपको बताते हैं योगी आदित्यनाथ की ऐसी 5 अच्छी आदतों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी जिंदगी में सफल हो सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ की इन 5 आदतों को अपनाकर आप भी हो सकते हैं सफल

By adopting these 5 habits of Yogi Adityanath you can be successful

योगी आदित्‍यनाथ को बीजेपी का फायर ब्रांड नेता कहा जाता है। आपको बता दें कि वो अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान देते हैं। योगी आदित्‍यनाथ अपना पूरा दिन एक बंधे हुए रूटीन पर चलते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से आपका दिन खुशनुमा गुजरता है। आपका स्वास्थ्य ही आपके काम को दर्शाता है। आप जितने स्वस्थ रहेंगे, आपका काम उतना ही बेहतर होगा। 

योगी आदित्यनाथ की इन 5 आदतों को अपनाकर आप भी हो सकते हैं सफल

By adopting these 5 habits of Yogi Adityanath you can be successful

योगी आदित्यनाथ की सफलता की कुंजी का दूसरा चैप्टर समय से उठना और समय से सोना है। उनके अनुसार हर व्यक्ति को सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए क्योंकि सुबह की हवा आपके शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी तरोताजा कर देती है। आपको बता दें कि योगी सुबह तीन बजे जग जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनका कहना है कि जल्दी सो जाना भी आपकी सफलता को हासिल करने की तैयारी का एक हिस्सा है।

रात की नींद जितनी अच्छी होती है आपका दिमाग उतना शांत रहता है। ऐसे दिमाग से आप बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की इन 5 आदतों को अपनाकर आप भी हो सकते हैं सफल

By adopting these 5 habits of Yogi Adityanath you can be successful

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि सफलता की ऊचाइंयों तक पहुंचने के लिए भगवान को खुश करना जरूरी है। आपको बता दें कि योगी सुबह उठने के बाद नहा-धोकर पूजा करते हैं। उनका मानना है कि सुबह-सुबह भगवान की पूजा-अर्चना करने से हर कार्य सफल होता है। भगवान का ध्यान करने से हर मुश्किल आसान लगने लगती है।

विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की इन 5 आदतों को अपनाकर आप भी हो सकते हैं सफल

By adopting these 5 habits of Yogi Adityanath you can be successful

योगी आदित्यनाथ का मानना है कि सफल बनने के लिए समय की अहमियत को समझना बहुत जरूरी है। हर काम को समय से पूरा करना जरूरी है। किसी भी जगह समय से पहुंचना और समय रहते अपनी बात को लोगों के सामने रखना आपके के चरित्र की विशेषता को बताता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सफल होने से खुद समय भी नहीं रोक सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed