{"_id":"5860ed034f1c1b2941eeba23","slug":"learn-acting-from-these-best-institutes-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Dec 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टिंग को अब एक प्रोफेशन के तौर पर देखा जाता है। कई स्कूल और मीडिया इंस्टीट्यूट एक्टिंग में कोर्स करा रहे हैं। अगर आप भी एक्टिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो इन इंस्टीट्यूट्स से सीख सकते हैं एक्टिंग की बारीकियां।
शाहरुख और रणबीर जैसे सुपरस्टार बनना चाहते हैं, तो यहां से सीखें एक्टिंग की बारीकियां
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII)
एफटीआईआई भारत के युवाओं में एक्टिंग को लेकर पहली पसंद है। यह 1960 में स्थापित हुआ था। यह इंटरनेशनल लैजान सेंटर ऑफ स्कूल ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन (CILECT) का एक मेंबर भी है जो दुनिया का लीडिंग फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल है। इस इंस्टीट्यूट ने फिल्म जगत को कई जाने-माने कलाकार दिए हैं। नसीरउद्दीन शाह, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, जया बच्चन और शत्रुघन सिन्हा इसी इंस्टीट्यूट के पढ़े हैं।
वेबसाइट- www.ftiindia.com/

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD)
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की स्थापना संगीत नाटक अकादमी ने 1959 में की थी। अभी यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंदर आता है। एनएसडी से आप एक्टिंग के कई कोर्स कर सकते हैं। अनुपम खेर, पियूष मिश्रा और इरफान खान इसी एक्टिंग स्कूल की देन हैं।
वेबसाइट- nsd.gov.in/delhi/

विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल
बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में से एक सुभाष घई ने इस इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी। यहां ना ही सिर्फ एक्टिंग बल्कि फिल्म जगत से जुड़े और कई कोर्स कराए जाते हैं। यहां से आप शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्स कर सकते हैं।
वेबसाइट- www.whistlingwoods.net

बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडिओ
शाहरुख खान और मनोज वाजपेयी को एक्टिंग सिखाने वाले बैरी जॉन का मुंबई में अपना इंस्टीट्यूट है। यह सिनेमा में करियर बनाने के इच्छुक बच्चों को एक्टिंग की बारीकियां सिखाते हैं। एक्टिंग में सर्टिफिकेट कोर्सेस के अलावा आप यहां एक्टिंग में डिप्लोमा भी कर सकते हैं।
वेबसाइट- www.bjas.in/

कमेंट
कमेंट X