अगर आपका खाता भारत के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल एसबीआई ने अपने कुछ नियमों और फीस में बदलाव किया है।
किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आपका इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है। बता दें कि 1 जुलाई से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) देशभर में लागू हो जाने के बाद बैंकों ने जिन चार्जेस को बढ़ाया गया है उनका भार कुल मिलाकर ग्राहकों पर ही पड़ रहा है।
बात करते हैं सर्विस चार्ज की। जहां पहले सर्विस चार्ज 15 प्रतिशत हुआ करते थे वहीं अब जीएसटी लागू होने के बाद इसकी जगह अब 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। ऐसे में अब कस्टमर्स को सेवाओं के बदले ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा।
4 of 5
state bank buddy app
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एसबीआई के नए मोबाइल ऐप एसबीआई बैंक बडी के जरिए एटीएम से निकासी पर अब 25 रुपए से कुछ अधिक शुल्क देना होगा जो जीएसटी के अनुसार होगा। अगर आप एसबीआई बैंक बडी ऐप से अपने सेविंग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं तो आपको 3 प्रतिशत + टैक्स चुकाना होगा।
5 of 5
state bank buddy app
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एसबीआई बैंक बडी ऐप ऐसा मोबाइल वॉलेट है जो एसबीआई यूजर्स को इसके जरिए एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देता है। हालांकि इसके लिए पहले 25 रुपए लगते थे। यानी अगर आप इस ऐप के जरिए एटीएम से पैसे निकालते हैं तो पहले 25 रुपए लगते थे अब उससे ज्यादा लगेंगे।