जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल अब्दुल्ला का बंगला सात, अकबर रोड सोमवार शाम को पुलिस की मदद से खाली करवा लिया गया।
2 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुलिस ने जबरन खाली कराया
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर हाउस के अधिकारियों ने गेट तोड़कर बंगले के अंदर प्रवेश किया। उस समय पायल अब्दुल्ला घर पर नहीं थी। सोमवार देर रात तक बंगले के अंदर बने कमरों से सामान को बाहर निकालकर लॉन में बने पार्क में रख दिया गया।
3 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुलिस ने जबरन खाली कराया
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सात, अकबर रोड बंगला जम्मू कश्मीर हाउस के अंदर आता है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ही उसका रखरखाव करता है।
4 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुलिस ने जबरन खाली कराया
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जम्मू कश्मीर हाउस के एडिशनल रेजिडेंट कमिशनर याशा मुदगल ने सोमवार दोपहर को बंगला खाली करवाने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।
5 of 10
उमर अबदुल्ला का सरकारी बंगला पुलिस ने जबरन खाली कराया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दिल्ली पुलिस व सीआरपीएफ कर्मियों के साथ नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कई थानों के थानाध्यक्ष शाम करीब पांच बजे सात अकबर रोड पहुंचे।