दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में करीब 85 साल के अपने सिनेमा और नाट्य मंच के सुनहरे दौर को समेटे रीगल बृहस्पतिवार रात को अपने आखिरी शो के साथ बंद हो जाएगा। रीगल का आखिरी शो अभिनेता राजकपूर की फिल्म संगम से होगा जिनकी फिल्मों का प्रीमियर कभी इसी सिनेमा हाल में होता था। रीगल सिनेमा के मैनेजर रूप घई ने बताया कि पब्लिक डिमांड पर आखिरी दो शो राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर 6 बजे और संगम का शो रात 10 बजे होगा। इससे पहले नई फिल्म फिल्लौरी के दो शो दिन में चलेगा।
आज के बाद इतिहास बन जाएगा 85 साल पुराना रीगल, आखिरी शो में देखिए राजकपूर की फिल्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Mar 2017 03:39 PM IST
सार
राजकपूर की फिल्म संगम होगा रीगल का आखिरी शो
राजकपूर की फिल्म संगम का होगा रीगल में आज आखिरी शो
-पब्लिक डिमांड पर बृहस्पतिवार को मेरा नाम जोकर और संगम फिल्म का शो, दोनों हाउसफुल
-कनॉट प्लेस में 85 साल पुराना यह सिंगल स्क्रीन थियेटर अब मल्टीप्लेक्स बनेगा, मगर डिजाइन यही रहेगा
विज्ञापन
एनडीएमसी ने नहीं दी मोहलत
यहां आती थी नामचीन हस्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन