कोई भी चीज जिसे हम अपने पैसे लगाकर खरीदें, हमें अच्छे से पता है कि उसका पैसा कैसे वसूलना है। फिर चाहे वो कोई खाने का सामान हो या कॉस्मेटिक हमें पता है कि क्या करके हम उसकी पाई-पाई तक वसूल सकते हैं। खासतौर से हम हिंदुस्तानियों को बहुत अच्छे से पता होता है कि किसी भी चीच का इस्तेमाल किस हद तक करना जिससे कि हमारे पैसे वसूल हो जाएं। हालांकि ये कोई ऐसी बात नहीं है जिसपर हमें घमंड हो, लेकिन हम सबने ऐसा किया है। अगर आप इसे 'खुशी देने वाली गलती' भी कहना चाहते हैं तो आप कह सकते हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही कुछ सिचुएशन्स के बारे में बताएंगे जब आप में से सबने ये पैसा वसूली की कला को आजमाया होगा या आजमाते हैं।
पूरा पैसा वसूलने के चक्कर में ऐसी 7 हरकतें कर ही बैठते हैं हम, क्या आपने कभी किया है ऐसा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2- ऑटोरिक्शा की सवारी आपने जरूर की होगी। तो फिर आपने कभी न कभी तो ऑटोवाले या रिक्शे वाले से ये थोड़ा आगे तक छोड़ने की गुजारिश की ही होगी। हालांकि ये थोड़ा आगे थोड़ा नहीं थोड़ा ज्यादा आगे भी हो सकता है लेकिन आपने उस 'आगे' का पैसा न देकर उतना ही पैसा दिया होगा जितने के लिए कह कर आप ऑटो में बैठे थे।
ये भी पढ़ें:
PICS: घर में अकेले होने पर क्या-क्या करती हैं लड़कियां
देखिए क्या हुआ जब एक रात दिल्ली की सुनसान सड़क पर अकेली पड़ गई लड़की
क्या आप जानते हैं नाथूराम गोडसे ने क्यों की महात्मा गांधी की हत्या?
हत्यारे ने पुलिस को बताया 30 वार करने का सच, लाश की फोटो की थी व्हाट्सऐप
जानिए होश में आने के बाद पुलिस से क्या बोली जहर खाने वाली गायिका और डांसर सपना
3- फल या सब्जी वाला एक किलो फल तौल रहा है तब हम यह हमे्शा चाहते हैं कि वो 1 किलो के दाम में ही थोड़े ज्यादा फल रख दे। ये भी हमारी पैसा वसूल मानसिकता ही है।
4- सॉस की बॉटल तो सबके घर में आती है और जब वो खत्म होने को आती है तो हमारा प्रयास ये जरूर होता है कि उसमें एक भी बूंद सॉस रह ना जाए। कई लोग तो उसमें पानी मिलाकर भी बचा सॉस निकाल लेते हैं।
5- इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने से आजकल हर आदमी फ्री वाई-फाई ढूंढता है। अगर उसे फ्री वाई-फाई मिल जाए तो न जाने कौन सी दौलत मिल जाती है कि जब तक उसके सिग्नल का एक भी बार फोन में दिखता है लोग उसका इस्तेमाल करने से नहीं चूकते।