बॉक्स आफिस पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का कुमाऊं और गढ़वाल का खास कनेक्शन है। पहली वजह जहां फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग हरिद्वार और ऋषिकेश में हुई है वहीं दूसरी वजह फिल्म की लीड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के ताऊ की भूमिका में मशहूर चरित्र अभिनेता ब्रिजेंदर काला का होना है। मालूम हो कि काला मूलत: पौड़ी जिले के रहने वाले हैं और हल्द्वानी के पॉलीशीट में उनकी ससुराल है।
2 of 6
brijendra kala in shubh mangal savdhaan
अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में काला ने बताया कि फिल्म में भूमि के पिता और वह दोनों भाई हैं और ऋषिकेश में रहते हैं। यहां पर उनका पुश्तैनी मकान है। भूमि के पिता व्यवसाय की तलाश में परिवार समेत दिल्ली चले जाते हैं। अब भूमि बड़ी हो गई है तो उसकी शादी करनी है।
काला चाहते हैं कि उनका छोटा भाई अपनी बेटी को ऋषिकेश स्थित पुश्तैनी मकान से ही विदा करे। वह जिद पर अड़े हैं लेकिन हर कोई उनकी इस इच्छा से खुश नहीं है। काला कहते हैं कि उनका किरदार एक साधारण मध्यवर्गीय परिवार के मुखिया का है, जो शादी विवाह में होने वाले खर्चों से अमूमन डरता है।
4 of 6
brijendra kala
- फोटो : amarujala
वह पुराने खयालात का है लेकिन जड़ सोच का नहीं है। फिल्म में हरिद्वार और ऋषिकेश के शानदार दृश्य देखने को मिलेंगे। फिल्म के विषय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भले ही इसका विषय काफी बोल्ड है, लेकिन इसे बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में बयां किया गया है।
कुल मिलाकर फिल्म देखने में मजा आएगा। काला अब तक लगभग 70 फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‘पान सिंह तोमर’ में उनके पत्रकार वाली भूमिका को लोग आज भी याद करते हैं। उनकी पिछली फिल्म सलमान खान स्टारर ‘ट्यूबलाइट’ थी।