फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरी खान से शाहरुख खान एक काम करना सीख रहे हैं, यकीं नहीं होगा जानकर

Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाजा, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाजा, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 16 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan learning a thing from gauri khan, jab harry met sejal
शाहरुख खान
लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान ने अपनी बीवी गौरी खान से एक काम करना सीखा है और बच्चे भी सीख रहे हैं, जानिए उन्होंने खुद बताया।
shahrukh khan learning a thing from gauri khan, jab harry met sejal
shahrukh khan
शाहरुख खान ने बताया कि वे एक मुसलमान हैं और पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं। लेकिन इसके साथ ही वे घर में पूजा भी करते हैं, यह सुनकर सभी हैरान रह गए और एक ने सवाल पूछ डाला कि आपको पूजा करनी आती है। इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने बताया कि मुझे गौरी ने पूजा करना सिखाया है और बदले में मैं उसे नमाज पढ़ना सिखाता हूं। मेरे बच्चे ये दोनों चीजें सीखते हैं। 
shahrukh khan learning a thing from gauri khan, jab harry met sejal
shahrukh khan
शाहरुख खान ने बताया कि उनकी पत्नी पंजाब से हैं। उनकी ससुराल होशियारपुर से है, इसलिए उन्हें पंजाब से खास लगाव है। फिल्म में पंजाबी गाना न डालूं तो मुझे बहुत डांटती है। उसे खुश करने के लिए फिल्म में पंजाबी गाना डालता हूं। अपनी मूवी 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए जालंधर के वेस्टएंड मॉल पहुंचे तो उन्होंने यह सब बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan learning a thing from gauri khan, jab harry met sejal
shahrukh khan
शाहरुख खान ने बताया कि उनकी जिंदगी में पांच चीजें ऐसी हैं, जिन्होंने उन्हें कई सब सिखाए। ये चीजें उन्हें उनके पिता ने तोहफे में दी थीं। एक शतरंज, दूसरी टाइप राइटर, तीसरी कैमरा, चौथी सेंस ऑफ ह्यूमर, पांचवी जिंदगी। शाहरुख बताते हैं कि इन चीजों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा और सिर्फ उन्हें ही नहीं, ये चीजे किसी को भी जिंदगी का बड़ा सबक सीखा सकती हैं।
विज्ञापन
shahrukh khan learning a thing from gauri khan, jab harry met sejal
शाहरुख खान
शाहरुख ने अपनी मूवी 'जब हैरी मेट सेजल' के बारे में भी खुलकर बात की। शाहरुख ने बताया कि इस मूवी में वे एक सिख गाइड की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं पहली बार पगड़ी पहने नजर आएंगे। शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने अबसे पहले कई मूवी में पंजाबी किरदार निभाए, लेकिन इस मूवी में वे पहली बार पगड़ी पहन रहे हैं और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed