{"_id":"592a727b4f1c1b48288b4572","slug":"rahul-gandhi-not-well-behaved-with-congress-workers-in-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए कांग्रेसियों के साथ राहुल गांधी का ऐसा बर्ताव, देख हक्के बक्के रह गए सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए कांग्रेसियों के साथ राहुल गांधी का ऐसा बर्ताव, देख हक्के बक्के रह गए सब
Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर में जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए जाते समय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेसियों के साथ ऐसा बर्ताव किया, सभी देखते ही रह गए।
2 of 7
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को काम करने की सलाह दे गए। सड़क मार्ग से दिल्ली से सहारनपुर पहुंचने से पहले राहुल गांधी को प्रदेश के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों से गुजरना पड़ा। राहुल के इस रास्ते से गुजरने की खबर लगते ही प्रदेश भर के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता माला-फूल लेकर उनसे मिलने के लिए पहुंच गए थे।
3 of 7
rahul gandhi
कुछ जगहों पर राहुल कांग्रेसियों से मिले और कुछ जगहों पर बिना मिले चले गए। जो कार्यकर्ता राहुल से नहीं मिल पाए वह नाराज दिखे, लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें जिस काम से जाना था वहां पहुंचना जरूरी था। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी भी सामने आई। सोनीपत में राहुल गांधी से मिलने के लिए कई जिलों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। इन लोगों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राहुल गांधी
राहुल गांधी से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने की मांग करने के लिए सोनीपत के बहालगढ़ में रोहतक, झज्जर और सोनीपत समेत कई जिलों के विधायक और नेता पहुंचे थे। राहुल गांधी को यहां से होते हुए सहारनपुर जाना था। राहुल गांधी के सामने विधायकों और नेताओं ने साफ कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
rahul gandhi
अशोक तंवर को हटाकर हुड्डा को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए। इस पर राहुल गांधी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी बातें सुनते हुए मंद-मंद मुस्कराते रहे। जाते समय उन्होंने केवल ओके बोल दिया। कुरुक्षेत्र में कई जगहों पर कार्यकर्ता राहुल के इंतजार में फूल-मालाएं लिए घंटों खड़े रहे। राहुल बिना रुके लाडवा से सहारनपुर के लिए निकल गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।