कंट्रोवर्सी क्वीन 'राधे मां' बहुत जल्द फिल्मों में एंट्री करने जा रही है। इस मौके पर हम आपकों उनके जीवन से जुड़ी 10 खास बातें बताने जा रहे हैं, देखिए
2 of 11
हरिद्वार में राधे मां
- फोटो : amar ujala
खुद को देवी का रूप बताने वाली राधे मां अक्सर विवादों के चलते चर्चा में रहीं लेकिन अब वो एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग भी की।
3 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’
- फोटो : amar ujala
खबर है कि राधे मां जल्द ही एक वेब सीरीज के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, राधे मां 'नो कास्टिंग नो काउच ओनली आउच' नाम की वेब सीरीज के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। इस सीरीज में राधे मां खुद के ही किरदार में नजर आएंगी जो लीड किरदार की मार्गदर्शक बनती है।
4 of 11
एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार है ‘राधे मां’
- फोटो : अमर उजाला
इस सीरीज के प्रोड्यूसर रमन हांडा के मुताबिक, इस सीरीज के जरिए वो लोगों को असली राधे मां से मिलाना चाहते हैं। उनके अनुसार राधे मां का मतलब है 'राह दे मां' और राधे मां वेब सीरीज में कुछ इसी तरह के किरदार में नजर आएंगी। राधे मां इस सीरीज की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं जिसे उन्हीं के पॉश बंगले में शूट किया गया।
5 of 11
radhe maa
- फोटो : amar ujala
बता दें कि राधे मां का वास्तविक नाम सुखविंदर कौर है। प्राप्त सूचना के अनुसार सुखविंदर कौर का जन्म 4 अप्रैल 1965 में पंजाब के जिले गुरुदासपुर के दोरंगला गांव में हुआ था। वह अपने गांव के काली देवी मंदिर में काफी दिन तक रही और वहां के लोगों को बचपन से कुछ चमत्कारिक चीजें दिखाया करती थी। हालांकि उसके गांव वालों ने उसके बारे में बचपन में किसी भी चमात्कारिक शक्ति होने से या दिखाने से इनकार किया।