कुलभूषण जाधव पर पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान बेनकाब हुआ है। उसकी असलियत सबके सामने हैं, जाधव से पहले इस शख्स पर पाक कुछ ऐसी चालें कर चुका है।
2 of 8
पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण
कुलभूषण जाधव केस में भारत की बड़ी जीत हुई है। नीदरलैंड के द हेग में इंटरनेशनल कोर्ट अॉफ जस्टिस ने पाकिस्तान को झटका देते हुए अंतिम फैसला आने तक कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि पाकिस्तान जाधव पर कोई कार्रवाई न करे।
पाकिस्तान के मुंह पर भले ही तमाचा लगा है लेकिन पाकिस्तान ऐसी कई चालें पहले भी करता रहा है, इससे पहले भी पाकिस्तान की चाल का शिकार कई निर्दोष भारतीय हो चुके हैं। सरबजीत का केस तो हर कोई जानता ही है, लेकिन उसके अलावा भी पाकिस्तान ने भारत से बदला लेने के लिए ऐसे हथकंडे कई बार इस्तेमाल किए हैं।
सरबजीत के केस में भारत कुछ नहीं कर पाया और आखिरकार सरबजीत की पाकिस्तान के जेल में ही मौत हो गई। जाधव की भी गिरफ्तारी के महज एक साल बाद ही उसे मौत की सजा सुना दी गई है, जबकि इस एक साल में भारतीय दूतावास अधिकारियों को जाधव से मिलने की इजाजत भी नहीं दी गई।
पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला सरबजीत को भी भारत बचा नहीं सका था। कई कोशिशें करने के बाद भी आखिरकार सरबजीत की पाकिस्तान के जेल में ही मौत हो गई थी। साल 1990 में गलती से पाकिस्तान की सीमा पार करने वाले सरबजीत को पाकिस्तान ने 1991 में लाहौर और फैसलाबाद में हुए बम धमाके का दोषी बताते हुए फांसी की सजा सुना दी थी।