पूंछ में पाकिस्तानी सेना ने जिस परमजीत सिंह के शव के साथ बर्बरता की, उसका एक चौंकाने वाला राज सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हुआ था।
2 of 6
पाकिस्तान को चेतावनी देते पंजाबी गाने में परमजीत सिंह
दरअसल, सोशल मीडिया पर नवंबर 2016 में एक पंजाबी गाने का वीडियो वायरल हुआ था। गाने के बोल थे- धुंआ धुंआ कर देंगे। इसे गाने वाले सेना के जवानो में परमजीत सिंह भी शामिल था।
3 of 6
पाकिस्तान को चेतावनी देते पंजाबी गाने में परमजीत सिंह
इसमें लाइन ऑफ कंट्रोल के समीप अपने पोस्ट पर सिख रेजीमेंट के चार जवान नजर आ रहे थे और उनमें से एक पंजाबी में गाना गा रहा था। यह एक मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया गया था।
4 of 6
पाकिस्तान को चेतावनी देते पंजाबी गाने में परमजीत सिंह
गाने के एक लाइन में बटालियन के नाम का भी जिक्र किया गया था। बटालियन के जनरल एस एस चहल (रिटायर्ड) ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने फेसबुक पर भी वीडियो देखा था और उत्साहित टीम वाकई में अच्छी थी।
5 of 6
पाकिस्तान को चेतावनी देते पंजाबी गाने में परमजीत सिंह
परमजीत सिंह जिस सिख रेजीमेंट का सदस्य था, वह एक युवा बटालियन थी और 1980 में इसका गठन हुआ था। गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना के हमले में नायब सूबेदार परमजीत सिंह के साथ बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शहीद हो गए।