अफवाह है कि दिलजीत दोसांझ ने एक कैनेडियन लड़की से शादी की है और उनका एक बेटा भी है, पर उन्होंने कभी खुद इसका खुलासा नहीं किया।
2 of 10
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
अफवाह है कि दिलजीत दोसांझ ने एक कैनेडियन लड़की से शादी की है और उनका एक बेटा भी है, पर उन्होंने कभी खुद इसका खुलासा नहीं किया। खबरें ये भी हैं कि दिलजीत और उनकी पत्नी के बीच लड़ाई चल रही है। इस पर दिलजीत ने कहा था कि मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में नहीं बोलता हूं, लेकिन मैं ये भी सहन नहीं करुंगा कि कोई मेरे परिवार के बारे में कुछ भी बोलता रहे।
3 of 10
न्यूयॉर्क आईफा 2017 सिंगर दिलजीत दोसांज
- फोटो : ANI
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ, जो हिन्दी फिल्मों में अपनी एक खास पहचान कायम कर चुके हैं। कभी इनके घर में खाने के लिए दो रोटी नहीं होती थी, आज इतना बड़ा सुपरस्टार बन गया है कि प्राइवेट जेट खरीद लिया और अब अवार्ड भी मिला है, वो भी बेस्ट डेब्यूट एक्टर का। न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आइफा अवार्ड्स में दिलजीत को उड़ता पंजाब के लिए यह अवार्ड दिया गया है।
4 of 10
दिलजीत दो सांझ की शानदार प्रस्तुति
- फोटो : amar ujala
दिलजीत दोसांझ ने मूवी फिल्लौरी में जहां अनुष्का शर्मा के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस किया। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली हिन्दी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नंबर वन हीरोइन करीना कपूर के साथ काम किया था। हालांकि दिलजीत की यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत हिट रही, लेकिन दिलजीत ने दर्शकों के साथ साथ अपने आलोचकों का दिल भी जीत लिया था। सभी ने उनके हुनर की जमकर तारीफ की।
दिलजीत सिंह दोसांझ पंजाबी संगीत और फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती हैं। दिलजीत का जन्म 6 जनवरी 1984 को जालंधर के एक गांव दोसांझ कलां में हुआ। दिलजीत को शुरूआत में दलजीत के नाम से पुकारा जाता था। दिलजीत ने दसवीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं की। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज में बस कर्मचारी हैं। वे अभिनेता धमेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी अब तक की हर मूवी उन्होंने देखी है।