{"_id":"59a15ccb4f1c1b28718b4666","slug":"gurmeet-ram-rahim-conviction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से जेल तक गुरमीत राम रहीम के साथ दिखी वो महिला आखिर कौन थी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से जेल तक गुरमीत राम रहीम के साथ दिखी वो महिला आखिर कौन थी?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : SELF
साध्वी रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक जेल ले जा गया। इस दौरान उनके साथ एक लड़की दिखाई दी, जानिए कौन थी वो।
Ram Rahim Verdict
दरअसल वो लड़की कोई और नहीं, बल्कि डेरा प्रमुख की गोद ली बेटी हनीप्रीत इंसां थी। वे राम रहीम के साथ रोहतक पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) सुनारिया पहुंची थी। हनीप्रीत सिरसा से रवाना होने और उसके बाद कोर्ट से लेकर जेल जाने तक राम रहीम के साथ रहीं। हनीप्रीत राम रहीम के साथ फिल्मों में काम कर चुकी है। हनीप्रीत ने गुरमीत की फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ उसका डायरेक्शन भी किया था।
Ram Rahim Verdict
सूत्रों के मुताबिक, बाद में हनीप्रीत के चिन्मय कॉलोनी में रहने वाले डेरा समर्थक सुरेंद्र चावला के घर जाने की सूचना मिली थी, लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सूत्रों का कहना है कि हनीप्रीत दिल्ली की तरफ निकल गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वहीं हनीप्रीत को हेलीकॉप्टर में साथ ले जाने पर हरियाणा सरकार घिर गई। इससे गृह सचिव व डीजीपी ने पल्ला झाड़ते हुए जिला प्रशासन पर ठीकरा फोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Rahim Verdict
बता दें कि कोर्ट से दोषी साबित होने के बाद राम रहीम की तस्वीर सामने आई थी। कोर्ट के फैसले के चंद मिनटों बाद आए वीडियो में राम रहीम कोर्ट परिसर में सीढ़ियां उतरते दिखाई दे रहा है। यहां उनके ईर्द गिर्द वकील और पुलिस बल के अलावा आरएएफ के जवान भी हैं। राम रहीम सफेद रंग के कपड़ों में है। उसने नागरा जूता भी पहन रखा था। राम रहीम अपने साथ कपड़ों से भरा बैग भी लेकर आया था।
विज्ञापन
Ram Rahim Verdict
कहा जा रहा है कि पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में दोषी ठहराए जाने की पूरी कार्रवाई के दौरान बाबा काफी तनाव में दिखे। उन पर इतना दबाव था कि उन्हें कोर्ट का फैसला समझ में नहीं आया। बाबा के एडवोकेट ने उन्हें फैसले की जानकारी दी। एडवोकेट ने ही उन्हें बताया कि कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषी ठहरा दिया है। राम रहीम को आईपीसी की धारा 376 यानी बलात्कार और धारा 506 यानी जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाया गया।