फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST से फीके पड़े तीज-त्योहार, पिछले साल के मुकाबले 80% तक बिक्री गिरी

Fri, 21 Jul 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 21 Jul 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
GST effects on festivals, Haryana news
gst - फोटो : GETTY IMAGES
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से बाजार में आई मंदी कम होने का नाम नहीं ले रही। इसका असर त्योहार पर भी देखने को मिल रहा है। 
GST effects on festivals, Haryana news
पिछले कई सालों से जहां तीज आने तक बाजार में रौनक बढ़ जाती थी। वहीं अबकी दुकानदार ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं। जीएसटी का सबसे अधिक प्रभाव कपड़ा उद्योग पर पड़ा है। 
GST effects on festivals, Haryana news
Chandigarh GST
व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार 80 प्रतिशत तक बिक्री गिर गई है। सूरत और दिल्ली से आने वाला कपड़ा जुलाई शुरू होने के साथ ही नहीं आ रहा है। दुकानदारों के पास नया प्रोडक्ट नहीं आने से वह ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। कुछ दुकानों पर तो स्टॉक ही नहीं बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
GST effects on festivals, Haryana news
GST
शौरी क्लाथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईश्पुनियानी ने बताया कि थोक बाजार तो महीने भर से ठप पड़ा है। कुछ रिटेल दुकानों पर जो व्यापार हो रहा था, वह भी अब ठप होने की कगार पर है। सूरत से आने वाला कपड़ा मार्केट में नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
GST effects on festivals, Haryana news
GST
सूरत के व्यापारी जीएसटी पर लगाए पांच फीसदी टैक्स के विरोध में जीएसटी नंबर नहीं लेने पर अड़े हैं। इसी वजह से सूरत समेत अहमदाबाद और दिल्ली से आने वाला कपड़े का नया डिजाइन बाजार तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने बताया कि आगामी 5 अगस्त को होने वाली जीएसटी सेंटर काउंसिलिंग की मीटिंग के बाद ही कोई फैसला हो सकेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed