दो स्कूली लड़कियों से सरेआम छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। सरेआम अश्लीलता का ये दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में 14 लड़कों द्वारा दो लड़कियों के साथ सरेआम छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद एक के बाद एक इस तरह के और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो स्कूली छात्राओं को कुछ लोग जबरदस्ती रोक कर परेशान करते नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो कब का है और कहां का है इस बारे में तो कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन जिस तरह की भाषा सुनाई दे रही हैं उससे लगता है कि यह मामला हरियाणा के ही किसी जिले का है। इस वीडियो को बी इंडियन नाम के फेसबुक पेज से बुधवार को शेयर किया गया।
वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन मे लिखा- जब भी आप कहीं बाहर जायें, अपने पैरेंट्स को बता कर जायें। जिससे कल को आपके साथ इस तरह की घटना ना घट सके।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो स्कूली छात्रायें स्कूल ड्रेस में हैं और उनके साथ दो लड़के भी हैं। कुछ लोगों ने इन चारों को पकड़ रखा है। ये लोग दोनों लड़कियों से पूछ रहे हैं कि तुम्हारे साथ ये लड़के कौन हैं? वो लोग इन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं कि स्कूल ड्रेस पहन कर यहां लड़कों के साथ क्या करने आयी हो?