सर्जिकल स्ट्राइक के दिन भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चव्हाण गलती से पाकिस्तान नही गया था, बल्कि अपने कमांडर से नाराज होकर पाकिस्तान गया था। चंदू की क्या कमांडर से नाराजगी थी, इसकी जांच के आदेश रक्षा मंत्रालय ने दिए हैं। इस खुलासे के बाद अब चंदू पर संकट के बादल मंडराने लगे है।
खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि चंदू राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात था। पुंज सेक्टर में तैनात पुणे का चंदू 30 सिंतबर 2016 को पाकिस्तान की सीमा में चला गया था। उसकी रिहाई को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच लंबी बातचीत के बाद उसे बीते 21 जनवरी को पाकिस्तान से अटारी बार्डर के रास्ते उसे रिहा किया गया था।
रिहाई के बाद चंदू को अमृतसर के किसी खास स्थान पर रखकर पूछताछ की गई थी, उसके बाद उसे दिल्ली ले जाया गया था। चंदू बाबूलाल चव्हाण की कमांडर से क्या नाराजगी थी, इसका उत्तर जांच में ढूंढा जा रहा है वहीं चंदू को इस मामले में चार्जशीट भी किया जा सकता है।
4 of 7
भारतीय सैनिक चंदू को मिल सकती है सजा!
- फोटो : Demo Pic
चंदू को सजा के तौर पर कोर्टमार्शल से भी गुजरना पड़ सकता है। चंदू कितने दिन पाकिस्तान में कहां-कहां रहा, कहीं उससे पाकिस्तान सैनिकों ने डरा धमका कर या किसी भी तरह कोई राज तो नही उगलवा लिए इस बारे में भी अभी जांच चल रही है।
5 of 7
भारतीय सैनिक चंदू को मिल सकती है सजा!
- फोटो : File Photo
फिलहाल चंदू को खास निगरानी में तब तक रखा जाएगा जब तक उसके केस की जांच पूरी नही हो जाती। अगर उसे घर जाने की इजाजत मिलेगी तो उसके लिए कुछ शर्तें होंगी जो चंदू और उसके परिवार को माननी होगी।