केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में दिल्ली रीजन के बच्चे कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें हैं। दिल्ली रीजन में 91.76 फीसदी छात्र उतीर्ण हुए हैं जबकि बीते साल यह आंकडा 96.29 फीसदी था। इस तरह यहां रिजल्ट का ग्रॉफ 4.53 फीसदी नीचे गिरा है। इस रीजन में लड़कियां 92.57 फीसदी और लड़के 91 फीसदी पास हुए हैं।
दस रीजन में बीते साल की तरह ही दिल्ली रीजन नौवें स्थान पर कायम है
सीबीएसई के दस रीजन में बीते साल की तरह ही दिल्ली रीजन नौवें स्थान पर कायम है। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 89.13 फीसदी रहा है। जबकि यह बीते साल 95.82 फीसदी था। वहीं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का जो रिजल्ट बीते साल 90.41 फीसदी था वो इस साल लुढ़कर 83.56 फीसदी पहुंच गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है
दिल्ली रीजन में रिजल्ट बेहद उत्साहवर्धक न रहे हों लेकिन राहत की बात यह है कि इस रीजन के अंतर्गत आने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। उसके स्त्रबाद केन्द्रीय विद्यालय(केवी) रहे हैं। केवी में पास प्रतिशत 99.52 फीसदी रहा है।
सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा
जबकि उसकेबाद निजी स्कूल रहे हैं जिनका पास प्रतिशत 95.43 फीसदी है। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। सबसे खराब रिजल्ट 83.56 फीसदी के साथ सहायता प्राप्त स्कूलों का रहा है। इन स्कूलों का रिजल्ट बीते साल के मुकाबले में 6.69 फीसदी गिरा है। जबकि सरकारी स्कूलों के रिजल्ट में 6.85 फीसदी की गिरावट हुई है।
ऐसे सुलझाएं सीजीपीए की पहेली
ऐसे सुलझाएं सीजीपीए की पहेली :
देशभर में दसवीं के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। बच्चों को रिजल्ट में ग्रेड अंक दिए जाते हैं। ऐसे में बच्चों को यह पता नहीं चल पाता कि उन्हें कितने सदी अंक मिले हैं। ग्रेड को अंकों में एक फॉर्मूले से समझा जा सकता है।