फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मम्मी-पापा बनने के लिए कपल ने कराया डीएनए टेस्ट, सामने आया कुछ ऐसा...

Tue, 18 Apr 2017 09:05 AM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय Updated Tue, 18 Apr 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
Married couple struggling to conceive discover they're twins
h

कभी-कभी जिंदगी में ऐसी कोई घटना हो जाती है, जिस पर हम यकीन नहीं कर पाते हैं और सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है अमेरिका के एक परिवार का। शादी के बाद वो दोनों अमेरिका के मिसिसिपी स्टेट में स्थित एक क्लिनिक में यह सोचकर गए थे कि वहां पर उन्हें अपना बच्चा पैदा करने में मदद मिलेगी, लेकिन वहां जाकर उनको जो पता चला, वो जानकार उनके होश उड़ गए। 

Married couple struggling to conceive discover they're twins
v
वो कपल एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और उसी टाइम से ये दोनों साथ रह रहे थे। उसी दौरान वो एक-दूसरे को पसंद करने लगे और तुरंत ही रिलेशन में बंध गए। जब उन्हें पेरेंट्स बनने की चाह हुई तो उन्होंने अपना डीएनए टेस्ट कराया लेकिन नतीजा सामने आने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
Married couple struggling to conceive discover they're twins
जब डॉक्टर ने डीएनए टेस्ट करके सैंपल्स का परिक्षण किया तो उनमें काफी हद तक समानताएं देखीं। उसके बाद क्लिनिक के डॉक्टर ने इस कपल की फाइल्स को अलग-अलग अच्छे से चेक किया, और तब उनको ये पता चला कि दोनों का जन्म साल भी एक ही है, तारीख और दिन भी एक ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Married couple struggling to conceive discover they're twins

डॉक्टर ने बताया, 'इनकी फाइल्स देखने के बाद मुझे विश्वास हो गया कि ये दोनों जुड़वा हैं' हालांकि, उनको ये नहीं पता था कि इस कपल को इसकी जानकारी पहले से थी या नहीं। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि जब अगले अपॉइंटमेंट में इस कपल को ये बात बताई गई तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
Married couple struggling to conceive discover they're twins
डॉक्टर के अनुसार, सच तो ये है कि उनके माता-पिता की मौत के बाद इनको दो अलग-अलग दम्पति ने गोद लिया, इसलिए इन दोनों ने अलग-अलग जगहों पर अपना बचपन जिया। इसीलिए जब वो कॉलेज में मिले तो एक-दूसरे को पसंद करने लगे और उनको लगा कि वो साथ रह कर अच्छा जीवन बिता सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed