{"_id":"59d9b3df4f1c1bd0538b64e6","slug":"australian-woman-is-not-aware-that-inside-her-home-python-hidden","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निगलने की फिराक में था अजगर, महिला ने कुछ ऐसा किया वो कोने में दुबका","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
निगलने की फिराक में था अजगर, महिला ने कुछ ऐसा किया वो कोने में दुबका
amarujala.com, presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
अजगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी खतरनाक चीज को सामने देखते ही पसीने छूटना लाजमी है। लेकिन अगर आपको ये पता चले कि आपके घर में एक खतरनाक चीज छिपी है और दिन रात आप उसी के साथ सो रहे हैं तो आपका यकीन करना मुश्किल होगा।
अजगर
ये कोई कहानी का हिस्सा नहीं बल्कि सच्ची घटना है जो ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ घटी। ये महिला शॉपिंग करने के लिए बाहर गई थी लेकिन जब वो घर वापस आई तो उसे इस बात का एहसास तक नहीं था कि घर में छिपा एक खतरनाक जीव उसका इंतजार कर रहा है।
पढ़ें- एक ऐसा गांव, जहां पर जूते पहनने की सजा कत्ल से भी खतरनाक
पढ़ें- एक ऐसा गांव, जहां पर जूते पहनने की सजा कत्ल से भी खतरनाक
अजगर
काफी देर बाद जब महिला घर आई तो वो कार से सामान निकालकर घर के अंदर रखने लगी। ऐसा उसने कई बार किया। हालांकि थोड़ी देर बाद महिला को इस बात का एहसास हुआ कि कोई उसे घूर रहा है। महिला ने जब दरवाजे के पास ऊपर की तरफ देखा तो उसे पता चला की वहां पर सांप मौजूद है। सांप को देखते ही महिला की चीख निकल पड़ी।
पढ़ें- इस जगह के हर मंदिर के नीचे दफन है एक राज, जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन
पढ़ें- इस जगह के हर मंदिर के नीचे दफन है एक राज, जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगर
इसके बाद महिला ने आनन फानन में ब्रिस्बेन स्नेक कैचर्स को फोन किया। कुछ ही देर बाद जब टीम पहुंची तो उसने घर की डोर बैल के ऊपर बैठे हुए सांप को बाहर निकाला और बाद में पता चला कि वो सांप नहीं बल्कि अजगर है जो महिला को दबोचने की फिराक में था।
विज्ञापन
घर
स्नेक कैचर्स ने महिला को बताया कि ये कारपेट पाइथन है जो जहरीला नहीं बल्कि खतरनाक होता है। ये छोटे मोटे जीव जंतुओं का शिकार करता है।