शरीर में अगर कोई भी अंग सामान्य से ज्यादा हो जाए तो वह इंसान के लिए मुसीबत बन जाता है। लेकिन एक लड़की को उस वक्त झटका लगा जब डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसकी एक नहीं, दो योनियां हैं।
हेजल जोंस जब तक 18 साल की नहीं हो गई थी, तब तक वो यह नहीं जानती थी कि दूसरी महिलाओं की तरह वो सामान्य नहीं है। दरअसल हेजल की दो योनियां हैं।
पहली बार जब उसके बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बने, तब बॉयफ्रेंड ने उसे बताया कि तुम्हारा शरीर दूसरी लड़कियों की तरह नहीं है।
डॉक्टर से जांच के बाद हेजल को पता चला कि न सिर्फ उसकी दो योनी है, बल्कि दो गर्भ और 4 ओवरी भी है। इस तरह की बिमारी को "uterus didelphys" कहा जाता है।
डॉक्टर ने इलाज के बाद एक योनी को बंद करने का प्रस्ताव दिया। लेकिन हेजल ने इस बात से इंकार कर दिया। ये बात इंटरनेट पर वायरल हो गई।