फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उस वक्त कमरे में हो रही थीं अजीब चीजें, दोस्तों ने बाद में देखी रिकॉर्डिंग तो निकल गई चीख

Thu, 10 Aug 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Thu, 10 Aug 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
HAUNTED VIDEO RECORDED IN ROOM WHERE THREE FRIENDS WERE HANGING OUT
Haunted Video - फोटो : Christine Di'Amore/YouTube
तीन दोस्त एक कमरे में हंसी-मजाक कर रहे थे और मजे में फुर्सत के पल बिता रहे थे। उन्हें पता नहीं था कि उस कमरे में एक कैमरा लगा था। यानी जो कुछ रिकॉर्ड हो रहा था इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। लेकिन जब बाद में उन्हें इस सीक्रेट कैमरे के बारे में पता चला तो उन्होंने रिकॉर्डिंग देखनी चाही। क्लिप देखते वक्त उन्होंने गौर किया कि वीडियो में ऐसी आवाजें सुनाई दे रही हैं जो उन्होंने तब सुनी भी नहीं थी। 


पढ़ें: घर के बच्चों को नोचती थी, खुद से बातें करती थी नीले आंखों वाली यह गुड़िया

 
HAUNTED VIDEO RECORDED IN ROOM WHERE THREE FRIENDS WERE HANGING OUT
Haunted House - फोटो : Christine Di'Amore/YouTube
जब वे तीनों बेड पर बैठे थे तो कोई कह रहा था, 'हैलो, तुम सब मेरे कमरे में क्यों हो?'वीडियो देखते वक्त जब उन्होंने यह आवाज सुनी तो चीख पड़े क्योंकि उस वक्त उन्होंने यह आवाज सुनी ही नहीं थी। वहां इनके अलावा कोई और था भी नहीं। न तो टीवी चल रहा था और न ही यूट्यूब। फिर वो किसकी आवाज थी? 

पढ़ें: पार्टी के दौरान खिंचवाई थी फोटो, गौर से देखा तो नजर आई यह डरावनी चीज

 
HAUNTED VIDEO RECORDED IN ROOM WHERE THREE FRIENDS WERE HANGING OUT
Haunted House - फोटो : Christine Di'Amore/YouTube
जब वे तीनों बेड पर बैठे थे तभी वहां रखा पियानो खुद ब खुद बजने लगा। न तो उस पर गलती से किसी का हाथ पड़ा, न ही उसमें कोई टाइमर सेट था। फिर अचानक कैसे बजने लगा था वह इंस्ट्रुमेंट?

पढ़ें: आखिर क्यों इस घर में नहीं रहना चाहता कोई? Google ने ढूंढ़ निकाली 'डरावनी' वजह...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
HAUNTED VIDEO RECORDED IN ROOM WHERE THREE FRIENDS WERE HANGING OUT
Christine Di'Amore
इस वीडियो को यूट्यूब पर ब्लॉगर क्रिस्टीन डी अमोर ने करीब 9 महीने पहले पोस्ट किया था। एक बार फिर यह चर्चा में है क्योंकि जिस घर में यह दिल दहला देने वाला वाकया हुआ उससे एक डरावना किस्सा जुड़ा हुआ है।

पढ़ें: इस मंदिर में होती है मोटरसाइकिल की पूजा, दूर-दूर से आते हैं लोग

 
विज्ञापन
HAUNTED VIDEO RECORDED IN ROOM WHERE THREE FRIENDS WERE HANGING OUT
Sharon Tate - फोटो : Bettmann Archive/Getty Images
दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजेलिस में मौजूद यह घर जिस जमीन पर बना वहां पहले एक मकान था जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों का खून किया गया था। यह घटना साल 1969 में 8-9 अगस्त की दरमियानी रात को घटी। इस वारदात के बाद घर को तोड़कर नया मकान बनाया गया था। देखें वह वीडियो जिसमें सुनी गई अजीब सी आवाजें...




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed