ऑफिस में काम करते वक्त
भूख लगती है तो आप क्या करते हैं? कैंटीन जाते होंगे, ऑनलाइन ऑर्डर कर कुछ मंगाते होंगे या फिर किसी पास के रेस्त्रां तक जाते होंगे। लेकिन चीन की ये
महिला ऐसे कुछ नहीं करती।
ये हैं मिस ये। यह महिला खाना ऑर्डर नहीं करती। न ही ये टिफिन लाती है। बल्कि डेस्क पर ही खाना पकाना शुरू कर देती है।
ये हैं मिस ये। यह महिला खाना ऑर्डर नहीं करती। न ही ये टिफिन लाती है। बल्कि डेस्क पर ही खाना पकाना शुरू कर देती है।
खाना बनाने के अलावा इस महिला का एक शौक और है। वह खाने-पीने की चीज़ों से मेकअप का सामान तैयार करती है और उसी से मेकअप करती है।
ऐसा नहीं है कि महिला की मानसिक हालत बिगड़ी हुई है। दरअसल, वह शौकिया तौर पर ऐसे एक्सपेरिमेंट करती है और यूट्यूब पर वीडियोज़ अपलोड करती है। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग ऑफिस में वर्किंग आवर के दौरान ही करती है यह महिला, लेकिन मैनेजमेंट को इससे ऐतराज़ नहीं।