जरा सोचिए, आप दफ्तर पहुंचे और डेस्क पर अपना बैग रखकर कंप्यूटर ऑन किया। तभी आपकी नजर वहां छुपे हुए 2 मीटर लंबे
सांप पर पड़ गई। तब क्या होगा आपका हाल? जाहिर है आप
चीख पड़ेंगे और पीछे हट जाएंगे।
लेकिन एक महिला कर्मी ऐसी है जिसने अजगर से डरने की बजाय उसे इस तरह दबोचा जैसे वह एक जहरीला जीव नहीं बल्कि रस्सी हो।
ऑस्ट्रेलिया के न्यूज चैनल '9 न्यूज डारविन' के दफ्तर में एक कैमरामैन की नजर कंप्यूटर पर लिपटे अजगर पर पड़ी। उसने फौरन शोर मचाकर सबको अलर्ट कर दिया। तभी प्रोग्राम मैनेजर एलेक्सिया वहां पहुंचीं और कहा, 'मुझे एक हैंगर और बैग चाहिए।'
महिला ने फिर हैंगर की मदद से अजगर को खींचकर बाहर निकाला। बाहर आते ही सांप बेकाबू हो गया। लेकिन महिला ने फोकस बनाया रखा और उसे बैग में डाल दिया। हालांकि किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि आखिर वह अजगर वहां तक पहुंचा कैसे?
महिला ने बताया कि अजगर को देखते ही उसने पहचान लिया था कि वह कार्पेट पाइथन है और जहरीला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वह खतरनाक होता तो वह बेशक किसी विशेषज्ञ की मदद लेतीं। देखें इस घटना से जुड़ा वीडियो-