{"_id":"5971c8a64f1c1b16368b46c7","slug":"does-animal-also-commit-suicide-watch-this-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान पर खेलकर कुत्ते ने बचाई इस हिरण की जान, दोबारा लगा दी छलांग","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
जान पर खेलकर कुत्ते ने बचाई इस हिरण की जान, दोबारा लगा दी छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तो क्या हुआ अगर एकता कपूर ने जानवरों को अभी तक अपनी टारगेट ऑडिएंस नहीं माना। तो क्या हुआ उनके इमोशन को हाइलाइट करता कोई टीवी सीरियल या वेब सीरीज नहीं आया। लेकिन इंटरनेट पर ऐसे छोटे-छोटे क्लिप्स की तो कोई कमी नहीं है न!
2 of 6
Dog
- फोटो : House of Hoops/Youtube
इन्हीं में एक वीडियो है 'कुत्ते की इंसानियत की' (अरे वाह! ये तो किसी सीरियल के एपिसोड का नाम हो गया)। इस वीडियो में एक कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर पानी में छलांग लगा दी और डूब रहे हिरण के बच्चे की जान बचा ली।
3 of 6
Dog
- फोटो : House of Hoops/Youtube
'बोर्डपैंडा' के अनुसार इस कुत्ते का नाम स्टॉर्म है। वह अपने मालिक के साथ समंदर किनारे टहल रहा था तभी उसने देखा कि कोई जानवर पानी में डूब रहा है। उसने आव देखा न ताव, मार दी छलांगा और बचा ली हिरण की जान। उसे किनारे पर लाने के बाद स्टॉर्म वहां से गया नहीं। वह वहीं खड़ा रहा और हिरण को होश में लाने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Dog
- फोटो : Boredpanda
इसी बीच कुत्ते के मालिक ने एनिमल शेल्टर वालों को फोन कर जानकरी दे दी। इधर हिरण को भी होश आ गया। लेकिन ये क्या, हिरण उठा और उसने दोबारा पानी में छलांग लगा दी!
विज्ञापन
5 of 6
Dog
- फोटो : Boredpanda
वैसे तो उस हिरण को एक वॉलेंटियर ने दोबारा बचा लिया। लेकिन हम यह सोच रहे हैं कि हिरण दोबारा पानी में क्यों कूदा? क्या पहली बार भी वह गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर पानी के अंदर कूदा था? क्या हम इंसानों की तरह जानवरों में भी खुदकुशी की प्रवृत्ति होती है?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।