विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद आज नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। सबसे पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। विजेंद्र नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। सुपौल से आठ बार विधायक रह चुके हैं।
प्रेम कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन विपक्ष के नेता हैं। ये गया शहर से विधायक हैं। प्रेम ने कैबीनेट पद की शपथ ली।
3 of 26
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाने वाले राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट पद की शपथ ली।
बीजेपी के नंदकिशोर यादव ने कैबिनेट पद की शपथ ली। नंदकिशोर यादव बिहार के पटना साहिब से पांच बार जीत दर्ज चुके हैं।
जेडीयू के श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। श्रवण कुमार बिहार के संसदीय कार्य तथा ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं।