फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्राइविंग सीखने के दौरान रखें, इन 6 बातों का ध्यान

Sat, 25 Mar 2017 05:01 PM IST
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
how to learn perfect driving, few tips
ड्राइविंग प्रशिक्षण

सड़क पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाओं में गलती  ड्राइवरों की देखी गई है। अगर आप सही तरीके से ड्राइविंग नहीं करते हैं तो आप खुद के साथ दूसरों को भी मुश्किल में डाल देते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप ड्राइविंग की बारीकियों को पहले सीखें इसके बाद ही गाड़ी को सड़क पर उतारें। अगर आप ऐसा करेंगे तो खुद के साथ और बहुत से लोग अपने घर सही सलामत पहुंच पाएंगे। सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए आज के समय में कई कार निर्माता कंपनियां अपने ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल भी चला रही हैं।  ये ड्राइविंग स्कूल उस पद्धति पर काम कर रही हैं जिससे ड्राइविंग सीखना बेहद आसान हो गया है। अगर आप एक परफेक्ट ड्राइवर बनना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएगी। 

how to learn perfect driving, few tips
सिमुलेटर

सि‍मुलेटर से करें शुरू
इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि कंपनी सड़क पर ड्राइविंग सिखाने से पहले प्रशिक्षुओं को एडवांस ड्राइविंग ट्रेनिंग सिमुलेटर से रूबरू करवाती हैं इसके तहत प्रशिक्षु सड़क पर गाड़ी के संतुलन, दूसरी गाड़ी से दूरी, मोड़ों पर गति सीमा, ओवरटेकिंग के दौरान आत्मविश्‍वास,  ब्रेक लगाना आदि जरूरी चीजों को सिमुलेटर पर ही सीख लेते हैं। इसके बाद जब वो सड़क पर जाते हैं तब उन्हें यह पता होता है कि ड्राइविंग की बेसिक जरूरतें क्या हैं। और यही खासियत होती है एक अच्‍छे ड्राइविंग स्‍कूल की।

how to learn perfect driving, few tips
सिमुलेटर

सिमुलेटर  के बारे में
सिमुलेटर वीडियो गेम की तरह होता है इसमें एक केबिन, स्टीयरिंग एवं थ्रीडी स्क्रीन पर दिखने वाली सड़कें होती हैं पूरी दुनिया में प्रशिक्षण के लिए एडवांस सिमुलेटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए एक सुरक्षित केबिन में बैठकर प्रशिक्षु ड्राइविंग की कठिन परिस्थितियों को समझते हुए ड्राइविंग की स्किल हासिल करता है। भारत में यह तकनीकि भी लगभग नई है जिसमें एक केबिन में लगभग सभी कंट्रोल जैसे कि स्टीयरिंग, गियर, क्लच, ब्रेक आदि कई स्क्रीन के साथ दिए गए हैं। इसमें वास्तविक ड्राइविंग परिस्थिति प्रशिक्षु के सामने आती रहती है। ऐसी परिस्थितियों की संरचना के लिए सिमुलेटर में कंप्यूटर साफटवेयर का प्रयोग किया जाता है। इसमें प्रशिक्षु के पास ड्राइविंग वातावरण जैसे कि शहरी सड़क या हाईवे आदि चुनने का विकल्प होता है। इस प्रशिक्षण के जरिए प्रशिक्षु को सड़क पर प्रशिक्षण प्रारंभ करने से पहले सभी बुनियादी चीजों का ज्ञान हो जाता है। आजकल यह पद्वति ड्राइविंग सीखने वालों में काफी लोकप्रिय हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to learn perfect driving, few tips
क्लासरूम ट्रेनिंग

बारीकी जानकारी
ड्राइविंग कार्यक्रम के तहत कार कंपनियों द्वारा संचालित ड्राइविंग स्कूलों द्वारा ड्राइविंग स्किल, खतरे का बोध,यातायात सुरक्षा, आपातकालीन हैंडलिंग परिस्थिति, ईंधन बचाने के तरीके, वाहन का बुनियादी रखरखाव,प्राथमिक चिकित्सा सुविधा प्रबंधन और ड्राइविंग के दौरान निर्णय लेने की कला का प्रशिक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन
how to learn perfect driving, few tips
वीडियो प्रशिक्षण

वीडियो ट्रेनिंग
इसके जरिए ड्राइविंग स्कूल प्रशिक्षुओं को वीडियो फुटेज दिखाकर ड्राइविंग नियमों सुरक्षित ड्राइविंग का अभ्यास और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग देते हैं।
कैसी कारें की जाती हैं ट्रेनिंग के लिए प्रयोग ड्राइविंग स्कूल एसी कारों का प्रयोग करते हैं जिसमें प्रशिक्षु और प्रशिक्षक दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर दोहरे क्लच लगाए गए होते हैं। प्रशिक्षु अपनी इच्छा व आवश्‍यकतानुसार सेडान या फिर हैचबैक कार को प्रशिक्षण के लिए सेलेक्ट कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed