इस सप्ताह
सूर्य के वृष राशि और बुध के मेष
राशि में होने का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक होगा, लेकिन तीन जून को बुध के वृष
राशि में प्रवेश करने के साथ ही कई राशियों की चिंता भी बढ़ जाएगी। जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
मेष राशिः ग्रहों के कारण लाभदायक रहेगा सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह सूर्य के वृष राशि में तो बुध आपकी ही राशि में गोचररता हैं। वित्तीय तौर पर यह समय आपके लिए लाभकारी रहने के आसार हैं। जो जातक अभी तक कुछ बचा पाने के लिए संघर्षरत थे, वे जातक अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए धन की बचत करने का प्रयास कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें और अपनी सोच को दूरगामी रखें। व्यवसायी जातक किसी नए व्यवयास को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। आप अपने स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं, जिसे दुरुस्त करने के लिए आप व्यायाम करके या खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। 3 जून को बुध वृष राशि में दाखिल होंगे, जो कि आपके जीवन में स्थिरता लाने में सहयोग कर सकते हैं। इस समय आप शांत रहेंगें और परिवार या पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना चाहेंगें।
वृष राशिः स्वभाव में आ सकता है परिवर्तन
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष जातकों के लिए यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। व्यावसायिक रूप से सब कुछ अच्छा रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपके काम व प्रयासों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दर्ज़ किया जा सकता है। कार्योन्नति भी हो सकती है। रोमांटिक तौर पर वृष जातक खुशी पाने के इच्छुक होते हैं, लेकिन इस मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है जिससे आपके स्वभाव में भी थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। सप्ताहारंभ में बुध के मेष राशि में गोचररत रहने से ध्यान, योग आदि की क्रियाओं से आपको राहत मिल सकती है। अपने चित की एकाग्रता के लिए आपको निरंतर अभ्यास करना चाहिये। 3 जून को बुध वृष राशि में दाखिल होंगे जो कि आपके संचार कौशल यानि आपके बातचीत करने के ढ़ंग में बेहतरी ला सकते हैं।
मिथुन राशिः बुध ग्रह के प्रभाव से मिलेगा सरप्राइज
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आमतौर पर आपके स्वभाव को व्याख्यायित करने के लिए हम आपके लिए जीवंत, साहसी, जिज्ञासु या कहें उत्सुक जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वर्तमान में सूर्य के वृष राशि में गोचररत होने से आप अपने आपको थोड़ा सुस्त और कम सक्रिय महसूस कर सकते हैं। हालांकि ऐसा होना खराब ही हो यह जरूरी नहीं है। कभी-कभी यह परिस्थितियों को सही से समझने और उनसे बाहर निकलने के लिये बहुत कारगर भी साबित होता है विशेष तौर पर उन परिस्थितियों में जब आप मानसिक रूप से अशांत महसूस करते हों। बुध का मेष राशि में गोचर करना इस बात का संकेत कर रहा है कि आपके जीवन में कोई सरप्राइज आने वाला है। 3 जून को बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगें। इस समय आप एक बेचैनी, अस्त-व्यस्ता या एक स्थिरता महसूस कर सकते हैं।
कर्क राशिः कार्यस्थल पर कुछ नया करना चाहते हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
एक बार अपने जीवन में झांक कर देखें, क्या आप एक भरपूर समृद्ध और सौहार्दपूर्ण जीवन जी रहे हैं? सूर्य के वृष राशि में रहने से यह सप्ताह वित्तीय तौर पर आपके लिये समृद्धि लेकर आ सकता है। हो सकता है कोई आपसे लिया हुआ ऋण लौटा दे। इस समय आप साहस, शक्ति और आत्मविश्वास से भरे रहें इसकी उम्मीद की जा सकती है। यदि आप किसी खास क्षेत्र में महारत हासिल करना चाहते हैं या प्रसिद्धि पाना चाहते हैं तो इसका अवसर भी आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपमें कुछ नया करने की तलब रहेगी। 3 जून को बुध वृष राशि में गोचर करेंगें। इस समय आपका रूझान दान-पुण्य के कार्यों की ओर हो सकता है।