ये सप्ताह 12 में से 10 राशियों के लगभग मिला जुला ही रहेगा, लेकिन 2 राशि वालों की जिंदगी में ये सप्ताह अब तक के सबसे बेहतरीन समय में से एक होगा। नीरस पड़े इनके प्रेमी जीवन में बहार आएगी। जानें आपकी लव लाइफ क्या होगा इस सप्ताह।
ये भी पढ़ें- इन 4 राशि वालों को बिल्कुल पसंद नहीं किसी का साथ, जानिए क्यों?
मेष राशिः मित्रों के साथ प्रेमी को अनदेखा न करें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
सप्ताह की शुुरुआत घूमने फ़िरने से हो सकता है। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं। सप्ताह का तीसरा भाग आपके मिलन का भी कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी से अपने मन की सभी बाते दिल खोल के करना चाहेगें। अंतिम भाग सप्ताह का आपको कुछ अपसेट कर सकता है।
वृष राशिः सोच विचार पर प्रेम संबंधों को अगले पायदान पर ले जाएं
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फ़िर से विचार कर लेना चाहिये। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही है, लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है और दूसरे भाग में आपको कोई परेशानी बनी रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिये।
मिथुन राशिः स्वतंत्र रूप से फैसला लें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप खुद को काफी परेशान पा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपका मन बिना कारण विचलित रह सकता है। आप परेशान हो सकते हैं कि जितना आप कर सकते हैं उतना अपने प्रेम संबंधों को आगे बढा नहीं पा रहे हैं। आप कभी-कभी जो दुविधा में पड़ जाते हैं उससे आपको बाहर निकलना होगा, क्योंकि जब तक आप उससे बाहर निकलकर स्वतंत्र रुप से कोई फ़ैसला नहीं लेगें तब तक आपका कुछ नहीं हो पाएगा। प्रेमी जीवन के प्रति भी आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं उन्हें आप समझने का प्रयास करें और किसी अन्य की बातों में आप आने का प्रयास ना करें। अपनी बातों को गहराई से सोचने का प्रयास भी करें।
कर्क राशिः अपने प्रेमी की बातों को महत्व दें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपको सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। इन परेशानियों का कारण आप स्वयं भी हो सकते हैं। आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और इसी भावुकता में आपको फ़िर कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिये से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी भी है। इसीलिये आप फ़िर परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिये ना कि एक ही बात को पकडकर आप कोई जिद पाल कर रखें। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग आपके लिए परेशानी वाला रहेगा इसलिए आप पहले ही इन परेशानियों का हल करने के लिए तैयार रहें।