कन्या राशि में चल रहे ग्रहों के गुरु 6 फरवरी से अगले पांच महीने तक वक्री यानी उलटी चाल से चलेंगे। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों का उलटी चाल से चलना अनुकूल नहीं माना गया है। इसका प्रभाव जहां देश दुनिया पर होगा वहीं सभी राशियों पर भी इसका अच्छा बुरा प्रभाव होगा। तो देखिए आपकी राशि और देश दुनिया पर गुरु के वक्री होने का क्या प्रभाव पड़ेगा।
अगले पांच महीने गुरु चलेंगे उलटी चाल, जानिए कौन होंगे निहाल कौन बेहाल
कन्या राशि में गुरु के वक्री रहने के दौरान शनि की भी दृष्टि गुरु पर रहेगी ऐसे में गुरु का वक्री होना यह संकेत दे रहा है कि मौसम में अचानक तेजी से बदलाव आएगा। देश के कुछ हिस्से में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। मुस्लिम देशों में अप्रैल मई के दौरान काफी उथल-पुथल रहेगी, यहां भी सत्ता में उलट पुलट हो सकता है। देश में महंगाई बढ़ेगी, कई जरूरी चीजों की कीमत में इजाफा होने से आम जनता को परेशानी हो सकती है। अब देखिए गुरु के वक्री होने का आपकी राशि पर अगले 5 महीने कैसा असर रहेगा।
मेष राशिः मेहनत और प्रयास का मीठा फल प्राप्त करेंगे
3 of 14
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपके लिए गुरु का व्रकी होना लाभप्रद रह सकता है। आप अपनी मेहनत और प्रयास का मीठा फल प्राप्त करेंगे। लेकिन सलाह है कि सरकारी और कानूनी मामलों में उलझनें से बचें परेशानी हो सकती है। विरोधियों को सावधान रहें और सेहत का ध्यान रखें।
वृष राशिः मानसिक तनाव बढेगा
स्वास्थ्य के मामले में आपको अधिक सजह रहने की जरुरत है। मानसिक तनाव बढेगा। जबकि छात्रों के लिए गुरु का यह गोचर अनुकूल रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
मिथुन राशिः नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा
5 of 14
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
गुरु का यह गोचर आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहना चाहिए। जिनकी कुंडली में गुरु वक्री है उनके लिए यह विशेष फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल और आपसी सहयोग बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।