फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रमा और शनि बनाने वाले हैं विषयोग, इन 4 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Tue, 01 Aug 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 01 Aug 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
moon and saturn or shani grah making vish yoga, know it's effects

विषयोग, नाम सुनते ही किसी में भी मन में कुछ अनहोनी होने का डर आ जाता है। नकारात्मक सोच हावी हो जाती है। वैसे ये सही भी है। विषयोग अपने नाम की ही तरह फल देता है। आने वाले कुछ 4 राशियों की कुंडली में ये योग बन भी रहा है। चंद्रमा शनि के साथ मिलकर ये योग बना रहे हैं। जानें इन चारों राशि के साथ क्या होने वाला है।

moon and saturn or shani grah making vish yoga, know it's effects
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा पंचम भाव में गोचर करेंगें, जो ऊंची बुद्धिमता का संकेत कर रहा है। प्रेम संबंध और संतान के प्रति हालांकि आपको चिंतित होना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम को लेकर भी आपका मन इस समय चिंतित रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके छठे घर में विचरण करेंगें जो कि शनि के साथ विष योग भी बना रहे हैं। इस समय अनजाना डर मन को परेशान कर सकता है। स्वयं को शत्रुओं व रोगों से पीड़ित महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सप्तम भाव में होंगे यह समय परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के लिहाज से उपयुक्त है।

moon and saturn or shani grah making vish yoga, know it's effects
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign

तुला राशि के जातकों के लिये सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण करेंगें, जिससे आपको शारीरिक सुख और आत्मा का सुख प्रचुर मात्रा में मिलेगा। प्रेम संबंधों एवं दांपत्य जीवन में सुख की प्रचूर मात्रा रहेगी। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा शनि के साथ विष योग बना कर द्वितीय भाव में विद्यामान रहेंगें जो कि आपका व्यर्थ धन व्यय करवायेंगें। मन नकारात्मक विचारों से भरा हुआ रह सकता है। अंजान भय भी मन में बना रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में रहेंगें जो कि आपको पराक्रमी और मेहनती बनायेंगें। इस समय अपने भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा साथ ही भाग्य का साथ मिलने से भी स्वयं को प्रसन्नचित और सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
moon and saturn or shani grah making vish yoga, know it's effects
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign

मकर राशि के जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कर्मभाव में विराजमान रहेंगें। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र से अधिक लाभ न मिल पाने के कारण इस समय आपको भविष्य के लिये खुशियां मिल सकती है। पिता के सानिध्य में भी समय व्यतीत करने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा लाभ घर में शनि के साथ विषयोग बनायेगा। वर्तमान की अपनी कार्यशैली पर आपको सोचने के लिये मजबूर कर सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके 12वें भाव में रहेंगें जो कि आपको भविष्य के निर्णय लेने के लिये उत्साहित कर सकते हैं। छोटा-मोटा निवेश भी कर सकते हैं इसके योग बन रहे हैं जिसे आप नि:संकोच कर सकते हैं।

विज्ञापन
moon and saturn or shani grah making vish yoga, know it's effects
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में विचरण करेंगें। भाग्यवश आपको जीवन में काफी अच्छे विकल्प भी मिल सकते हैं। जिन विकल्पों को आप सोचकर आगे भी बढ़ सकते हैं। आपके मन में धार्मिक प्रवृतियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा कर्मभाव में शनि के साथ विषयोग बना रहा है। दो दिनों में आपको कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिवसों में चंद्रमा लाभ घऱ में विराजमान रहेंगें जो कि यात्राओं का योग भी बना रहे हैं। इन यात्राओं से भविष्य में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होने पर अपने करियर के प्रति विचार-विमर्श कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed