फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल

Sat, 29 Apr 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 29 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 29th april
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: जल्दबाजी में ना करें कोई गलती

daily rashiphal 29th april
मेष राश‌ि

इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगे हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। अपने मन के पार्टनर से मिलने का ख्याल आपको आज उलझाए रखेगा। आपका धीरज और दृढ़ता आज या कल आपके लिए अच्छा परिणाम लाएंगे। आप पिछले कुछ समय से किसी नए व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आएगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। आज आप अपने मन को पढ़ाई या किसी अन्य कार्य में व्यस्त रखेंगे ताकि आप अपना मन अपनी बीमारी से हटा सकें। 

वृष राश‌ि:विरोधी नीचा दिखाने की करेंगे कोशिश

daily rashiphal 29th april
वृष राश‌ि

आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाएं। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाएं। बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कम तनाव होने से ब्लड प्रैशर भी कम रहेगा। इससे आपकी सेहत को फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: ऑफिस की परेशानियों को समझदारी से सुलझाएं

daily rashiphal 29th april
म‌िथुन राश‌ि

आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा, जो अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे। अपनी पूंजी के प्रति और किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिलेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि: अधिक खर्चे के कारण होगी परेशानी

daily rashiphal 29th april
कर्क राशि

आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज अपने रोमांटिक जीवन में कठिनाइयों को उत्पन्न ना होने दें। आपके व आपके साथी या आपके माता पिता के बीच मनमुटाव हो सकता है। गलतफहमी छोटी सी बात से शुरू होकर घर का चैन खराब कर सकती है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके से ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। आप तनाव और बुखार के बाद पूरे दिन सिरदर्द महसूस करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed